थाना भितरवार पुलिस ने कंजरों के डेरे से हाथ भट्टी की
400 लीटर अवैध कच्ची शराब की जप्त।





ग्वालियर झोन पुलिस महानिरीक्षक एव पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री राजेश हिंगड़कर , पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले
में अवैध कच्ची एवं जहरीली शराब बनाने व बैचने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही
की जा रही है। अभियान के दौरन अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को जरिए मुखबिर
सूचना प्राप्त हुई कि थाना मितरवार क्षेत्रांवगित ग्राम चक मियांपुर एवं गोलपुरा कंजरों के डेरा पर हाथ
भट्टी की अवैध कच्ची शराब बनाई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर से अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
द्वारा थाना भितरवार पुलिस को मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर अवैध शराब का कारोबार करने
वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी भितरवार श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए दिनांक 43.09. 202। को थाना प्रभारी भितरवार श्रीमती राजकुमारी परमार द्वारा मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया. गया। तस्दीक उपरान्त पुलिस थाना भितरवार की टीम तथा पुलिस लाइन से प्राप्त बल के द्वारा मुखबिर के बताये स्थान ग्राम चक मियांपुर एवं गोलपुरा कंजरों के डेरे की तलाशी लेने पर मौके पर से 400 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब तथा 4। ड्रम गुड़ लहान को मौके पर नष्ट ।किया. गया। थाना. भितरवार पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के ।खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
‘जप्त मशरूका :- 400 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब तथा +4 ड्रम |
सराहनीय भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भितरवार श्रीमती राजकुमारी परमार, उनि दिलीप
समाधिया, महेन्द्र सेंघव, सउनि रघुवीर सिंह, दशरथ सिंह, आरक्षक अकिंत यादव, अनिल शर्मा, उपेन्द्र
तथा पुलिस लाइन के बल की सराहनीय भूमिका रही है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है