Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मिलावटी बायोडीजल का अवैध कारोबार करने वाले तीन पर एफआईआर दर्ज

उज्जैन 13सेप्टेम्बर :- दिनांक 08.08.2021 की जॉच के दौरान आगर रोड़, ग्राम चककमेड उज्जैन में कृष्णा हरोड पिता श्री शंकरलाल हरोड निवासी 37/7 संजय नगर आगर रोड़, उज्जैन द्वारा मॉ लक्ष्मी ऑयल नाम से दुकान खोलकर बिना अनुज्ञप्ति/अनुमति के मिलावटी/नकली बायोडीजल विक्रय करना तथा दुकान से अवैध से रूप रसोई गैस सिलेण्डर से वाहनों में गैस भरने का कार्य किया जाना पाया गया। आयल दुकान से लगभग 5090 लीटर मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थ, पेट्रोलियम का परिवहन करने में उपयोग करने वाला वाहन एमपी क्रमांक 13 जीए 9389, दो इलेक्ट्रिक टूल्लू पम्प, माप, गैस रिफलिंग पम्प, 2 एलपीजी गैस टंकियॉ का जप्त की गई।

       मक्सी रोड़, उज्जैन में स्थित श्रीनगर कॉलोनी, शंकरपुर, उज्जैन मे शिवराजसिंह गुर्जर पिता श्री मोहनसिंह गुर्जर निवासी रिषि नगर पानी की टंकी के पास उज्जैन तथा रामानारायण पिता श्री गणपतजी भचान निवासी ग्राम जयसवाल कालोनी तहसील नलखेड़ा जिला आगर-मालवा  द्वारा फेक्ट्री कारखाने का निर्माण कर मिलावटी/नकली बायोडीजल विक्रय बनाने का कार्य किया जाना पाया गया।
गोदाम कारखाने से 50 किलो की कास्टिक सोड़ा की बोरी, 40 लीटर लाईट पैराफिन, एक भटटी व रोटरी घुमने वाले भट्टी एवं अन्य सामग्री  2 प्लास्टिक ड्रम, 5 लोहे के ड्रम, 3 प्लास्टिक पानी की टंकीयॉ, 1 व्ही केप, गैस नली इत्यादी की जप्ती) की गई है।

कृष्णा हरोड तथा षिवराजसिंह गुर्जर द्वारा ग्राम जैथल तहसील घट्टिया में भी गोदाम बनाकर मिलावटी/नकली कारोबार करने का सेटअप करना पाया गया। जैथल स्थित गोदाम से भी 215 लीटर मिलावटी नकली बायोडीजल एवं अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

      शिवराजसिंह गुर्जर पिता श्री मोहनसिंह गुर्जर निवासी रिषि नगर पानी की टंकी के पास उज्जैन, कृष्णा हरोड पिता श्री शंकरलाल हरोड निवासी संजय नगर आगर रोड़, उज्जैन रामानारायण पिता श्री गणपतजी भचान निवासी ग्राम जयसवाल कालोनी तहसील नलखेड़ा जिला आगर-मालवा द्वारा अनाधिकृत एवं अवैध रूप से हजारों लीटर नकली एवं मिलावटी बायोडीजल का कारोबार करने के कारण उक्त के विरूद्ध आवष्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत पुलिस थाना चिमनगंज मण्डी उज्जैन में एफआईआर दर्ज की गई है।

जॉच कार्यवाही:- कलेक्टर महोदय के आदेषानुसार श्री मोहन मारू जिला आपूर्ति नियंत्रक जिला उज्जैन, श्री एस.आर. बरडे सहायक आपूर्ति अधिकारी उज्जैन, श्री संतोष सिमोलिया कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, श्री रविन्द्रसिंह संेगर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, श्री नागेष दायमा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं श्री मेश्राम तहसीदार उज्जैन तथा श्री कनासे तहसीलदार तहसील घट्टिया के संयुक्त दल द्वारा की गई। 

इरफान अंसारी की रिपोर्ट