मध्य प्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ द्वारा शीघ्र ही विद्यार्थियों के ज्ञान हेतू निःशुल्क वाचनालय प्रारंभ होगा।

खंडवा। मध्य प्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ द्वारा विद्यार्थियों की आवश्यकता को देखते हुए स्वर्गीय पुरुषोत्तम शुक्ला की स्मृति में एक निःशुल्क वाचनालय का शुभारंभ शीघ्र ही एसएन कॉलेज के सामने स्थित शहीद सीताराम यादव हाकर र्झोन में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए संघ के जिला अध्यक्ष श्याम शुक्ला एवं जिला प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि विद्यार्थियों की कठिनाइयों को देखते हुए मध्य प्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ द्वारा शीघ्र ही एक निःशुल्क वाचनालय आरंभ करने की तैयारी कर ली गई है। जिसमें सभी विद्यार्थियों के लिए सभी विषयों की पुस्तकों एवं साहित्यिक पुस्तकों का संग्रह किया जा रहा है। वही वाचनालय में प्रतिदिन देश-प्रदेश के प्रसिद्ध हिंदी- अंग्रेजी के समाचार पत्रों का भी समावेश रहेगा। अध्यक्ष श्री शुक्ला ने बताया कि संघ द्वारा प्रतिदिन वाचनालय में अध्ययन के दौरान उपस्थित होने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के चाय नाश्ते एवं बिस्कुट की भी निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। पुस्तकालय में विद्यार्थियों के ज्ञान के प्रकाश को बढ़ाने के लिए नगर के साहित्यकार एवं समाजसेवी भी बढ़ चढ़कर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। मंगलवार के दिन नगर के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं समाजसेवी आलोक सेठी द्वारा प्रकाशित पुस्तकों को अपने प्रतिनिधि के माध्यम से पत्रकार साथियों की उपस्थिति में वाचनालय संचालक श्याम शुक्ला को प्रदान किया गया।।।
शेख़ आसिफ खंडवा

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच