Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पुलिस टीम द्वारा की गई अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हथियार जप्त, प्रतिबंधित करने किए अपराध पंजीबद्ध,,,

पुलिस टीम द्वारा की गई अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

हथियार जप्त, प्रतिबंधित करने किए अपराध पंजीबद्ध,,,

 

अवैध क्रियाकलापों में लिप्त अपराधियों की धरपकड व तत्परता के साथ उनपर अंकुश लगाने हेतु प्राप्त निर्देशों के अनुरूप जिले की पुलिस टीम लगातार कार्यरत है। इसी तारतम्य में एसडीओ(पी) नरसिंहगढ़ श्री भारतेंदु शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुरावर निरीक्षक आर.एस. शक्तावत एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है,,,कुरावर में नवागत थाना प्रभारी के आगमन के साथ ही दिनांक 11.9.21 को अवैध हथियार धारियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रथक प्रथक 03 आरोपियों 1. राजेन्द्र सिंह जाटव, उम्र 40 साल निवासी देवगढ़, 2. हरिप्रसाद पारदी, उम्र 37 साल निवासी मूंडलाबारोल एवं अंतर सिंह परिहार, उम्र 37 साल निवासी मूंडलाबरोल से अवैध हथियार धार दार छुरे जप्त कर प्रथक प्रथक अपराध पंजीबद्ध किये गए। आगामी त्योहारो को दृष्टिगत रखते हुए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित कराया गया है।

उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.एस. शक्तावत, सउनि अमृतलाल अहिरवार, मेहरवान सिंह मेचन, प्रधान आरक्षक प्रदीप वैरागी, आदि की सराहनीय भूमिका रही!!

 

जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट!!