Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित रहेगा पीएम मोदी का जन्मदिन- ओ पी एस भदौरिया

भिंड मेहगांव-भाजपा ने बनाया 20 दिवसीय विकास कार्यक्रम सत्ता और संगठन सर्व समाज के बीच अनेकों विकास जन कल्याण योजनाओं को लेकर पहुंचेंगे हितग्राहियों के बीच20 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता शिक्षा स्वास्थ्य पर्यावरण जैसे अनेकों कार्यक्रम जनता के लिए होंगे समर्पित भदौरिया ने पत्रकार वार्ता में केंद्र की मोदी और प्रदेश की शिवराज सरकार की अनेकों योजनाओं को बताया17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक होंगे जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय विचारों के साथ अंतिम छोर के समाज के व्यक्ति का विकास भाजपा की सरकार कर रही है नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया ने कहा की सत्ता और संगठन के केंद्रीय प्रदेश नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितम्बर को है साथ ही यह सुखद संयोग है कि 7 अक्टूबर को उनके गवर्नेंस हेड के रूप में 20 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी के निर्देशानुसार सेवा और अभियान चलायेगी। इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु की कामना करते हुए समाज में रचनात्मक, सामाजिक, स्वच्छता अभियान, अन्न वितरण एवं गरीब कल्याण के कार्यक्रम बूथ स्तर तक आयोजित होंगे। इस अभियान को ग्राम एवं नगर केंद्र के साथ बूथ स्तर तक सफल बनाने में जुटें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिन की कार्य योजना को कार्यकर्ताओं के बीच सरकार के सभी जनप्रतिनिधि और कहा कि हम सब कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वाह कर कार्यक्रमों जनता तक ले जाने की कार्य योजना है l यह बात उन्होंने भिंड सर्किट हाउस पर प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहीं भाजपा मंडल अध्यक्षों में श्री प्रदीप सिंह भदौरिया सुभाष मंडल शेरू पचौरी महाराणा प्रताप मंडल अमित जैन, बन खंडेश्वर मंडल अध्यक्ष पत्रकार वार्ता में मौजूद थे lराज्यमंत्री ने चर्चा करते हुए कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय , अंत्योदय मिशन को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के अंतिम छोर के व्यक्ति का आगे की पंक्ति में खड़ा करने की योजना बनाकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जुड़ गई कांग्रेस के पास झूठा भ्रम फैलाने की सेवा कुछ नहीं है जिन्होंने अनुसूचित जातियों अनुसूचित जनजातियों पिछड़ा वर्ग समाज के सांसदों को केंद्रीय मंत्रियों के रूप में लोकसभा सदन में उनका पर्चा तक नहीं होने दिया यह उनकी ओछी मानसिकता का प्रतीक है दलित और शोषित वर्ग के साथ आरक्षण को लेकर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दिग्विजय सिंह व अन्य कांग्रेस नेता समाज झूठ बोल कर उन्हें भ्रमित करने का प्रयास कर रहे और उन्होंने कहा कार्यकर्ता एकजुट होकर मोदी जी के जन्मदिन पर होने वाले आयोजित कार्यक्रमों को प्रत्येक मंडल स्तर के बूथ केंद्रों पर पहुंचे अगर मोदी और भाजपा की और शिवराज सिंह जी की शक्ति प्रदान करें l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन राष्ट्र और समाज सेवा को समर्पित रहेंगे सेवा और संकरण अभियान के कार्यक्रम सत्ता और संगठन के माध्यम से हर समाज के हितग्राहियों के बीच मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में पीएम नरेंद्र मोदी की मनसा है स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एक साथ पूरे प्रदेश में सफाई अभियान चलाया जाएगा और हमें सबसे पहले अपने देश प्रदेश जिला संभाग और गांव को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी का निर्वाह करना होगा जिसके लिए हम जनता को प्रेरित करेंग  पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मोदी जी ने विकास जन कल्याण योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जनता की बधाई के लिए शिक्षा स्वास्थ्य पर्यावरण और स्वच्छता यह चार महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिस पर पार्टी कार्यकर्ता और सरकार दोनों मिलकर कार्य करेंगे शिक्षा के क्षेत्र में भी अपार पुपरिवर्तन देखने को मिल रहे हैं नई शिक्षा नीति के तहत हमारे विद्यार्थियों में शिक्षा के क्षेत्र में उत्साह जागृत हो जिसके लिए प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से संवेदनशील होकर कार्य कर रही है | भदौरिया ने कहा कि सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम के लिए मंडल से अलग-अलग प्रभारी बनाये गये हैं। हमारे कार्यक्रम बूथ स्तर तक सफल हों, इसकी मॉनीटरिंग भी करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार 71 लाख वैक्सीनेशन का अभियान चलायेगी । इस अभियान में कार्यकर्ता नमो टीका के रूप में प्रत्येक बूथ पर 111 वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिस तरह वैक्सीनेशन के दोनों अभियान कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफल हुए हैं। उसी तरह इस अभियान को सफल बनाने में जुटें। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में 64 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है जिसमें भिंड जिले से 1200000 लोगों ने टीके लगवाए हैं 800000 और बाकी हैं जिन्हें हम 3 दिन के अंदर अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हुए लोगों के बीच जाकर अधिक से अधिक टीके लगवाने के लिए सरकार और संगठन का कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करेगा कि प्रथम और दूसरा दोस्त अवश्य लगवाएं क्योंकि कोविड-19 से सुरक्षा के लिए ये महत्वपूर्ण कवच है | भदौरिया ने कहा कि सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत 16 सितम्बर को हर जिले में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा | इस अभियान में 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगेउन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं बनाई है जिसमें स्व सहायता समूह योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाकर रोजगार दिए जाएंगे ताकि वह स्वयं आत्मनिर्भर बनकर देश और प्रदेश को आगे बढ़ाएं |

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754