Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने टीकाकरण महाअभियान में 17 सितम्बर को ही लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए उज्जैन 16 सितम्बर ।कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि 17 सितम्बर को उनके अधिकार क्षेत्र में फर्स्ट डोज शत-प्रतिशत लग जाये, यह सुनिश्चित करें। जिले में वेक्सीन की उपलब्धता में कोई कमी नहीं आयेगी। इस बार सभी एसडीएम को बहुत परिश्रम करना होगा। कोई भी पात्र व्यक्ति टीकाकरण से न छूटे, इस बात का विशेष ध्यान रखें। जिन्हें टीके का पहला डोज नहीं लगा है, उन्हें पहला डोज तथा पात्र होने पर दूसरा डोज लगाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि स्थानीय क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों को भी अपने साथ सर्वे कार्य में शामिल करें। इनके साथ दूसरे डोज की ड्यू लिस्ट शेयर करें। टीकाकरण केन्द्र के अनुसार हार्डकापी तैयार कर जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं को उपलब्ध करायें। ऐसी पंचायतें जहां पहले डोज अधिक शेष हों, वहां स्थाई टीकाकरण केन्द्र अनिवार्य रूप से बनाये जायें, ताकि बचे हुए क्षेत्रों में मोबाइल वेक्सीनेशन टीम भेजी जाये।

कलेक्टर ने कहा है कि सभी एसडीएम सुनिश्चित करें कि ड्यू लिस्ट में नामजद लोगों से सम्पर्क करें। उनसे पूछें कि उन्हें टीके के लिये किसी ने सम्पर्क किया है अथवा नहीं। रेण्डमली मोबाइल से लोगों से सम्पर्क करें। जिन अनुभाग में वेक्सीनेटर, वेरिफायर तथा मोबाइल वेक्सीनेशन वेन की आवश्यकता थी, उन्हें वैक्सीनेटर उपलब्ध करा दिये गये है । मोबाइल वेक्सीनेशन व्हीकल का मूवमेंट डीपीएम द्वारा देखा जायेगा ।

इरफान अंसारी की रिपोर्ट