
श्री महाकालेश्वर मंदिर में चॉदी का छत्र दान में प्राप्त
इऱफान अन्सारी उज्जैन
9425096974,9074652020
गुजरात के अहमदाबाद से श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु पधारे श्रद्धालु ने पुरोहित प्रतिनिधि श्री विपुल चतुर्वेदी की प्रेरणा से लगभग 1 किलो 692 ग्राम चॉदी का छत्र श्री महाकालेश्वर भगवान को अर्पित किया। जिसे काउन्टर पर जमा कर दानदाता को विधिवत रसीद प्रदान की गई। दानदाता द्वारा उनका नाम गुप्त रखने का आग्रह किया गया। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति की कोठार शाखा के प्रभारी अधिकारी व सहायक प्रशासनिक अधिकारी आर.के.तिवारी व कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*