
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हरगांव में वृक्षारोपण //
कन्हरगांव -: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हरगांव के शाला प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम में संस्था के प्रभारी प्रचार संतोष माटे के द्वारा पीपल एवं आम के वृक्ष रोपित कर पौधे के प्रति पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए शिक्षक विरेंद्र शर्मा ने बताया कि वर्तमान सत्र को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें संस्था के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी तारतम्य में विश्वकर्मा जयंती एवं आजादी के अमृत महोत्सव पर संस्था के परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को वृक्षों के परिपालन हेतु जागृत किया गया।
बुद्धनाथ चौहान की रिपोर्ट

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा