


देव झुलनी ग्यारस का पर्व प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर नगर के सभी मंदिरों से ढोल को आकर्षक सजा कर परंपरागत स्थान कचहरी चौक पर लाए गए जहां पर परंपरागत नगर के प्रथम नागरिक ग्राम पंचायत सरपंच व रामबोला धाम के महंत गणपतदास महाराज ने सभी डोलो की पूजन अर्चना आरती कर नगर भ्रमण के लिए निकले रवाना किए। लड्डू गोपाल सभी ढोल नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए कोटेश्वर नदी के घाट पर पहुंचे ढोल के नगर भ्रमण के दौरान भगवान की पालकी का जगह-जगह स्वागत सत्कार कल लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना की गई आल की के पालकी जय कन्हैया लाल की नंद के घर आनंद भयो, जय हो नंदलाल की के जयकारों से नगर गुंजा भक्तों की टोली हरे कृष्णा हरे राम तो कहीं ढोल बैंड बाजे डीजे की धुन आदि पर आनंदित होकर नृत्य करते चल रही थी ।व ग्राम पंचायत सचिव भारत सिंह सोलंकी द्वारा सभी डोलो का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया। कोटेश्वरी नदी घाट पर सभी डोलो में विराजित लड्डू गोपाल जी को स्नान करवा कर पूजा अर्चना आरती कर प्रसादी वितरण की गई इसके पश्चात सभी डोल पुनः अपने अपने मंदिर की ओर रवाना हुए इसी तरह राजोद एवं आसपास के सभी गांव में साजोद,निपावली, हनुमंत्या साजोद ,खेरखेड़ा, गोन्दीखेड़ा ठाकुर, बसलाई ,रूणी आदि जगहों पर भी ढोल बड़ी धूमधाम से निकले।व पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद रही।
राजोद से राहुल राठौड की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है