अधूरी सड़क कार्य से कृषक परेशान




राजोद,,,,,, ग्राम पंचायत राजोद द्वारा सुदुर सड़क गौशाला राजोद से राजोद तक बनाए जा रहे रोड़ पर थोड़ा बहुत कार्य हुआ है उसके बाद बारिश के मौसम की वजह से कार्य को बंद कर दिया गया ऐसी स्थिति में उस रोड पर से निकलने वाले किसान अपने खेतों पर जाने के लिए परेशान हैं इस संबंध में काश्तकारों द्वारा एक आवेदन बनाकर अधिकारियों को भी दिया है साथ ही पत्रकारों को आवेदन दिया है जिसमें जिक्र किया गया है कि हमें खेती-बाड़ी के सामान ले जाने में बहुत ही दिक्कत आ रही है वहीं खेत के किसान बंक्शीराम मदारिया का कहना है कि हमें बहुत दिक्कत हो रही है हमारी पंचायत से मांग है कि सड़क का निर्माण जल्द से जल्द पुर्ण किया जाय। इस संबंध में पत्रकारों ने एवं ग्राम पंचायत राजोद के सचिव को इस संबंध में जानकारी ली गई तो बताया गया कि बारिश जैसे ही बंद हो जाएगी तो हम कार्य चालू कर देंगे हमें बारिश की वजह से मजदूर नहीं मिल रहे हैं ऐसी स्थिति में काम नहीं हो पा रहा है बारिश बंद होने पर अति शीघ्र कार्य चालू करवा दिया जाएगा गोपाल धनोलिया, कन्हैयालाल मदारिया, विशाल मदारिया, ईश्वर,बन्शी, कैलाश सग्रीत्रा, नानालाल,नन्दराम, रामचंद्र, शम्भु लाल,हिरालाल, गोपाल, सत्यप्रकाश, ओमप्रकाश, सेवाराम, गोविंद, आदि उपस्थित थे

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा