खबर ब्रेकिंग प्रयागराज
महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात में मौत, PM मोदी ने जताया दुख।
*
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का सोमवार को निधन हो गया है.
नरेंद्र गिरि का शव प्रयागराज के उनके बाघंबरी मठ में ही फांसी के फंदे से लटकता मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है

सीएम योगी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
हरिद्वार पुलिस ने आनंद गिरि को हिरासत में लिया
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का सोमवार को निधन हो गया है. नरेंद्र गिरि का शव प्रयागराज के उनके बाघंबरी मठ में ही फांसी के फंदे से लटकता मिला. उस कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो उनका शव फंदे से लटका था. मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. सूत्रों के मुताबिक इस सुसाइड नोट में शिष्य आनंद गिरि पर मानसिक तौर पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है. हरिद्वार पुलिस ने आनंद गिरि को हिरासत में ले लिया है.
जानकारी के मुताबिक अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि बाघंबरी मठ में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए. पुलिस के मुताबिक अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और बाघंबरी मठ में फांसी के फंदे से लटकता मिला. पुलिस के मुताबिक बाघंबरी मठ में जहां महंत नरेंद्र गिरि का शव फंदे से लटकता मिला, वहां चारो तरफ से गेट बंद मिला. पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर इसे आत्महत्या बताया है.
फिलहाल फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है. भारी पुलिस फोर्स घटनास्थल पर मौजूद है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर शोक व्यक्त किया है. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरीजी का निधन अपूरणीय क्षति है. ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और उनके अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.
इरफान अंसारी की रिपोर्ट

More Stories
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.
दिनांक 25.12.2025 *खरगोन पुलिस ने सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर नकली सोना-चाँदी के आभूषण देकर असली आभूषण एवं नगदी लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया*