केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित प्रदेश के कई मंत्रियों ने की केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री सिधिंया की अगवानी
मुरैना
22 सितम्बर 2021/ केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री श्री प्रधुम्न सिंह तोमर, परिवहन राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया, भिण्ड-दतिया संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती संध्या राय, जौरा विधायक श्री सूबेदार सिंह रजौधा, अम्बाह विधायक श्री कमलेश जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता सहित पूर्व मंत्रियों एवं विधायकों ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिधिंया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर मुरैना सीमा में प्रवेश करने पर चंबल राजघाट पर भव्य स्वागत कर अगवानी की।
जैसे ही श्री सिधिंया चंबल राजघाट पुल पर पहुंचे, हजारों कार्यकर्ता और ग्रामीणजन स्वागत करने के लिये उमड़ पड़े। मौके पर चंबल संभाग के कमिश्नर श्री आशीष सक्सेना, चंबल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री सचिन अतुलकर, कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक श्री ललित शाक्यवार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिधिंया के साथ रोड़ शो में केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भिण्ड दतिया संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती संध्या रायज सहित प्रदेश के मंत्रीगण उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिधिंया के भव्य रोड़ शो में सुरक्षा की दृष्टि से भिण्ड और मुरैना से एक हजार से अधिक पुलिस जवान तैनात किये गये थे।

More Stories
हत्तीरोग उन्मूलन के लिए ‘ट्रिपल ड्रग थेरेपी’ (आईडीए) अभियान में सफल प्रयास जारी…. –
उत्कल ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु, कटनी स्टेशन पर मचा हड़कंप
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी…