Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मेहगांव भाजपा के सेवा समर्पण अभियान के तहत 5 घंटे विकलांग होते रहे परेशान फिर भी नहीं मिली ट्राई साइकिल

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मोत्सव मना रही भाजपा ने भिंड ज़िले में मंगलवार को सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत दिव्यांग परीक्षण एवं कृत्रिम अंग, शिविर का आयोजन किया गया जिसमें परिवहन मंत्री और भिंड के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी शिरकत की, लेकिन अपने आप को समाज सेवक के रूप में प्रचारित करने बाले भाजपा नेता और आयोजनकर्ता अशोक भारद्वाज का कार्यक्रम अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया,जहां दिव्यांग घंटों तक बाहर परेशान होते रहे वहीं मंत्री जी मंच से भाषण देते रहे,
दरअसल पूरे मध्यप्रदेश में भाजपा और सरकार मिल कर पीएम मोदी का 20 दिवसीय जन्मोत्सव माना रही है इसी के तहत विभिन्न कार्यक्रमो का भी आयोजन किया जा रहा है, भिंड के मेहगाँव में में भी भाजपा नेता अशोक भारद्वाज द्वारा सेवा और समर्पण अभियान के तहत दिव्यांग परीक्षण एवं कृत्रिम अंग शिविर का आयोजन किया गया भारद्वाज द्वारा प्रचार प्रसार कर ज़िले भर से दिव्यांगजनों को सुबह 8 बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर बुला लिया गया, लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते दो सैकड़ा से ज़्यादा दिव्यांगजन परेशान होते नज़र आए, इनमें एक ऐसा भी शख़्स मौजूद था जो सुबह से अपनी बारी आने पर व्हीलचेयर मिलने का इंतजार कर रहा था, दिव्यांग का नाम जितेंद्र यादव है, जितेंद्र ने बताया की वह मध्यप्रदेश वहीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन का खिलाड़ी है, पिछले कई साल से खेल रहा है, लेकिन पिछले दो सालों से उसे स्पोर्ट्स वहीलचेयर की ज़रूरत है, लेकिन कलेक्टर से लेकर मंत्रियों तक मदद की गुहार लगने के बाद भी उसे अब तक निराशा ही हाथ लगी है, और अब वह प्रभारी मंत्री से मुलाक़ात कर उनसे भी गुहार लगाने आया है, लेकिन समर्थको द्वारा मंत्री तक जाने ही नही दिया जा रहा है।
वहीं बारह बजे से आए एक अन्य दिव्यांग वीरेंद्र सिंह बघेल ने बताया की वह सुबह से ही आया हुआ है आते ही अपना फार्म भी जमा कर दिया लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही उसे इलेक्ट्रिक ट्राइसिकल के लिए बुलाया गया था, लेकिन यहाँ इंतज़ार करते करते पूरा दिन गुजर गया फिर भी इस फार्म का कुछ नही हुआ है, यही हाल कई और दिव्यांग जन के भी थे, क्यूँकि बाहर दिव्यांग परेशान होते रहे और अंदर मंत्री मंच पर भाषण देते रहे   5 माह पूर्व विकलांगों को दिए ट्राई साइकिल के साथ  प्रभारी मंत्री ने फोटो खींचावाया और किसी भी विकलांग को नई साईकिल नहीं दी निराश होकर लोटे विकलांग अपने घर
-कार्यक्रम के दौरान बैनर पोस्टरों पर अंकित भाजपा नेता मंच से नदारद दिखे,
पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा लाल सिंह आर्य, भिंड दतिया सांसद संध्या राय, मेहगांव पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी कार्यक्रम में नजर नहीं आए,
कार्यक्रम को लेकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मीडिया से चर्चा के दौरान पीएम और कार्यक्रम की तारीफ़ों के पुल बंधे वहीं जब उनसे दिव्यांग खिलाड़ी जितेंद्र यादव को लेकर सवाल किया गया तो मंत्री का कहना था की उसका नाम लिख लिया है,और जल्द उसकी मदद की जाएगी

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754