पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बूथ स्तर पर मनाएगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता प.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के नेतृत्व में 25 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर मनायी जाएगी ।
कार्यक्रम प्रभारी सत्यनारायण खोईवाल ने बताया कि सेवा और समर्पण अभियान के तहत प. दीनदयाल जी की जयंती भाजपा नगर द्वारा प्रातः 9 बजे नानाखेड़ा दीनदयाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जाएगी उसके पश्चात नगर के प्रत्येक 487 बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर आधारित पत्रक का वाचन किया जाएगा । इसी क्रम में नगर की बस्तियों में फल, मास्क वितरण, बच्चों को कॉपी किताब वितरित की जाएगी । जानकारी सह मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने दी ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है