Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

उज्जैन के पलवा में सुपर स्पेशलिटी कैंप का आयोजन संपन्न हुआ

इऱफान अन्सारी उज्जैन
9074652020,9425096974
डॉ कैलाश शर्मा
चैरिटेबल अस्पताल पलवा में गत दिनांक 21 सितंबर 2021 को निःशुल्क नेत्र, ह्रदय, मूत्र, पथरी, गुर्दा एवं प्रोस्टेट रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एम.के. राठौर, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राज शर्मा और गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत महाडिक ने अपनी सेवाएं प्रदान की। पलवा चैरिटेबल अस्पताल के प्रभारी डॉ. नवीन सिंह पंवार ने बताया कि मरीजों को अस्पताल तक लाने और ले जाने के लिए नि:शुल्क बस सेवा भी उपलब्ध करवाई गई। कैंप में आंखों की जांच, मोतियाबिंद, ईसीजी, खून की जांच आदि की सुविधाएं दी गईं। इस कैंप में 60 गांव के लगभग २०० मरीजों की जांच व इलाज किया गया। इनमें विशेषतः ब्लड प्रेशर के 30 नए मरीज, हृदय रोग के 2, पथरी के 7, प्रोस्टेट के 2, मोतियाबिंद के 28, टेरेजियम के 8 और दृष्टि-दोष के 25 नए मरीज थे। इस अवसर पर जिन मरीजों को अतिरिक्त जांच की आवश्यकता थी उन्हें आर. डी.गार्डी अस्पताल के लिए रेफर किया गया जिसके लिए विशेष छूट देने का प्रावधान,

केंद्र के प्रभारी डॉ नवीन पवार एवं विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश भटनागर पूर्व डीन डॉ एमके राठौर ने संयुक्त रूप से बताया कि इस ग्रामीण चिकित्सा इकाई केंद्र पर प्रति माह विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजन की हमारी योजनाएं प्रस्तावित है कि आने वाले समय में लोग निम्नलिखित बीमारियों से पीड़ित ना हो इस क्षेत्र के लगभग 100 गांव में यह विशेष स्वास्थ्य सुविधा देने का हमारा लक्ष्य है जिसमें अंधत्व निवारण अभियान के अंतर्गत मोतियाबिंद और आंखों के ऑपरेशन ह्रदय रोग निवारण के अंतर्गत उच्चरक्तचाप, शुगर,श्वास दमा अस्थमा हाइपरटेंशन शुगर जैसी बीमारियों को नियंत्रण करना है , तथा बड़ी उम्र के पुरुषों में प्रोस्टेट मूत्र रोग की विकृतियां एवं सभी आयु वर्ग के रोगियों में किडनी में पथरी की रोकथाम और नियंत्रण एवं उपचार के लिए डॉ रजत महाडिक की सुपर स्पेशलिटी भी उपलब्ध रहने वाली है

इसके साथ ही राष्ट्रीय महामारी अभियान के अंतर्गत टीवी मुक्त अंधत्व रोग मुक्त भयमुक्त तनाव मुक्त और स्वास्थ्य युक्त क्षेत्रों को बनाना हमारा लक्ष्य रहेगा सभी ग्रामीण युवाओं से अपील है कि इस सेंटर पर मिलने वाली सुविधा निशुल्क है अधिकतम ग्रामीणों को मिले, शिविर में इनकी भूमिका रहीअशोक गौड़ मेहरबान सिंह राठौड़ कैलाश मालवी मधु जायसवाल मोहन जायसवाल एवं सभी स्वैच्छिक कार्यकर्ता,