Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा और समर्पण अभियान के  तहत भाजपा  युवा मोर्चा द्वारा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस मे निरंतर चल रहे सेवा और समर्पण कार्यक्रमों की निरंतर श्रृंखला में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन नगर अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री अमय आप्टे के नेतृत्व में प्रजापति धर्मशाला , निलगंगा चौराहे पर किया गया। 
युवा मोर्चा नगर उज्जैन द्वारा रक्तदान शिविर के कार्यक्रम  का शुभारंभ अतिथियों द्वारा  पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छाया चित्र पर  पर माल्यार्पण कर किया गया । रक्तदान शिविर में युवाओं द्वारा  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र  मोदी के 71 वे जन्मदिवस पर 71 यूनिट रक्त दान किया। 
नगर अध्यक्ष अमय आप्टे के अनुसार नगर अध्यक्ष श्री विवेक जोशी ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता व्यक्ति नहीं विचार के लिए काम करते हैं ऐसा भाव हमारे मन में होना चाहिए सभी कार्यकर्ता भाजपा संगठन को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करेंगे तो निश्चित ही हमारा संगठन मजबूती की ओर आगे बढ़ेगा उन्होंने कहा रक्तदान ही महादान है जो कि मानव व्यक्ति के जीवन को बचा सकता है आपके रक्त की एक एक बूंद मोदी जी के जन्मदिन पर लोगों के बचाने का काम करेगी, इसी तरह जन सेवा भाव में लगे रहे | युवा मोर्चा के सभी मंडलो से आये युवा साथियो द्वारा आज मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 71 यूनिट रक्तदान किया, वर्तमान में डेंगू जैसी बीमारी से आज रक्त की कमी महसूस हो रही है, उसी को देखते हुए सभी साथियो ने रक्तदान किया, और आगे भी संकल्प ले कि जरूरत पड़ने पर रक्तदान करते रहेंगे। कार्यक्रम को विधायक पारस जैन, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष अनिल जैन जी,  प्रदेश प्रवक्ता सनवर पटेल जी ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर महामंत्री सुरेश गिरी , राजेंद्र झालानी, विशाल राजोरिया, संभागीय सहमीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा, भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष जयंत राव गरुड़ मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी , परेश कुलकर्णी , राजकुमार बंशीवाल जी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री योगेश सांगते द्वारा किया गया एवं आभार महामंत्री अमेय शर्मा द्वारा किया गया।
जानकारी

  • दिनेश जाटवा