
तहसीलदार बोले आंगनवाड़ी की कार्यकर्ताएं सिर्फ वेक्सिनेशन नहीं खाना नाश्ता और महिफल सजाने आती है!
महिला बाल विकास की कार्यकर्ताओं में आक्रोश पचोर तहसीलदार के खिलाप हुई लामबंद,,,
महिला बाल विकास की कार्यकर्ताओं में पचोर तहसीलदार पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाया है,,,एक शिकायती पत्र में सामूहिक रूप से लामबंद होकर देते हुए महिला बाल विकास की कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपने अधिकारी को बताया कि पचोर तहसीलदार द्वारा कहा जाता है कि आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता और सहायिकाएं, यहां खाना, नाश्ता करने और महिफल सजाने आती है। इस घटना को लेकर सभी कार्यकर्ता और सहायिकाओं में भारी रोष है। उन्होंने परियोजना अधिकारी पचोर को सामूहिक हस्ताक्षर युक्त पत्र सौंपते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने हमें कोरोना वारियर्स का दर्जा दिया। तबसे एकजुटता के साथ लगातार वेक्सिनेशन कार्य मे भरपूर मेहनत कर रही है। वहीं पचोर तहसीलदार द्वारा की गई टिप्पणी अशोभनीय एवं सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है। उचित कार्रवाई की जाने की अपेक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि कार्रवाई नही की गई और हमारे सम्मान की रक्षा नही की गई तो हम सामूहिक रूप से जिला अधिकारी को अवगत करवाकर कार्रवाई की मांग करेंगे। कार्रवाई न होने की दशा में आंदोलन रत भी होंगे!!
जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट!!

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*