Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

💉टीकाकरण का “महाअभियान 4” में आमजनों का दिखा उत्साह

💉”अब कोई ना छूटे” का लक्ष्य पूर्ण करने जुटा प्रशासन

💉घर-घर पहुंचकर मोबाइल वैन से लग रहा टीका

💉जुन्नारदेव ब्लॉक जल्द ही होगा शत-प्रतिशत वैक्सीनेटेड

🌀जुन्नारदेव-
आदिवासी अंचल जुन्नारदेव में कोरोना के समूल उन्मूलन हेतु केंद्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विशेष “महाअभियान 4” के तहत आज 27 सितंबर 2021 सोमवार को “अब कोई ना छूटे” के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रशासनिक अमला गली मोहल्लों में पहुंच रहा है। यहां पर प्रत्येक घरों में पहुंचकर वह टीकाकरण के इस महाअभियान से बचे शेष लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के निर्देश पर स्थानीय एसडीएम मधुवंतराव धुर्वे के नेतृत्व में इस आदिवासी ब्लॉक जुन्नारदेव को जल्द ही शत-प्रतिशत वैक्सीनेटेड के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रशासनिक अमला अन्य विभागों के सहयोग से सक्रिय हो गया है। कोरोना निरोधक के इस टीकाकरण के विशेष “महाअभियान 4” के तहत अब कोई ना छूटे में विशेष रूप से विकासखंड एवं वार्ड स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समिति का सक्रिय योगदान भी प्राप्त हो रहा है। इस आदिवासी अंचल में आज के इस महाअभियान 4 को विशेष रूप से जनप्रतिनिधिगण, व्यापारीगणों एवं मीडिया के द्वारा लगातार सहयोग दिया गया है।

💉 वार्ड क्रमांक 9 के घरों में पहुंचा चलित टीकाकरण वाहन, परिवार के समस्त सदस्यों ने एक साथ लगवाया टीका—-
प्रदेश एवं केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी टीकाकरण अभियान में आज “अब कोई ना छूटे” के तहत नगरीय क्षेत्र में आज टीकाकरण हेतु चलित वाहन जमकर दौड़ते नजर आए, कमोबेश यही स्थिति ग्रामीण अंचलों में भी देखी गई है। आज नगर के वार्ड क्रमांक 9 में इस टीकाकरण के विशेष दल के द्वारा घर घर पहुंच कर टीकाकरण किया गया। इसके तहत वार्ड क्रमांक 9 के बत्रा परिवार के समस्त सदस्यों ने आज एक साथ टीका लगवा कर नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। यहां एएनएम प्रिया सिरसाम के द्वारा समस्त परिजनों का टीकाकरण किया गया। इसके तहत पत्रकार नितिन बत्रा के साथ उनके परिजनों के द्वारा एक साथ टीका लगवाया गया। यहां पर परिवार के द्वारा विशेष रूप से टीकाकरण दल का स्वागत सत्कार भी किया गया है। इस टीकाकरण दल में प्रमुख रूप से नोडल अधिकारी आरडी वाडीवा, रामता प्रसाद शर्मा, एलपी सक्सेना, मुकेश चौरसिया, पावेल सिंह, महेंद्र डेहरिया, अन्नू जैन (वार्ड प्रभारी, वार्ड क्र 9), मंजू पवार (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वार्ड क्रमांक 9), विजय अहिरवार (डाटा ऑपरेटर) इस मोबाइल दल में शामिल थे।

जुन्नारदेव से दीपक श्रीवास्तव की रिपोर्ट