Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

निर्वाचन आयोग ने मोबाइल एप तैयार किया, एप के माध्यम से मतदाताओं को होगी आसानी

उज्जैन 28 सितम्बर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्रसिंह दांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि वोटर हेल्पलाइन एप मतदाताओं के लिये मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, मतदाता पंजीकरण और संशोधन के लिये फार्म जमा करने, उनकी डिजिटल फोटो मतदाता पर्ची डाउनलोड करने, शिकायत करने, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के बारे में विवरण खोजने और सबसे महत्वपूर्ण चुनाव के समय परिणाम देखने के लिये बनाया है।

वोटर हेल्पलाइन एप भारत के चुनाव आयोग का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव एप है, जिससे क्यूआर कोड के जरिये मतदान केन्द्रों की तलाशी काफी आसान और तेज हो गई है। फोटो मतदाता पर्ची में क्यूआर कोड होता है, जिसे मतदान अधिकारियों द्वारा मतदान केन्द्र को स्केन किया जाता है। अब मतदाता अपनी डिजिटल फोटो मतदाता पर्ची वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप से भी डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिटल फोटो मतदाता पर्ची को भौतिक फोटो मतदाता पर्ची के बजाय मतदान केन्द्र पर दिखाया जा सकता है।