Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना जीरापुर जिला-राजगढ़

पुलिस अधीक्षक महोदय राजगढ़ प्रदीप शर्मा द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु लगातार आदेशित किया जा रहा है। इसी के पालन में दिनांक 26.09.21 को फरियादी अजहर अकरम मंसूरी पिता जाकिर हुसैन मंसूरी उम्र 24 साल निवासी ग्राम- झाड़मउ थाना जीरापुर ने सिटीजन पोर्टल ई-एफआईआऱ के माध्यम से रिपोर्ट किया कि दिनांक 29.09.2020 की रात्रि में उसकी मेड़ीकल दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपियों द्वारा दुकान में रखा एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल व एक नोकिया कंपनी का मोबाइल चुरा लिया गया है। जिसकी रिपोर्ट पर थाना जीरापुर में अपराध क्रमांक 347/21 धारा 457,380 भादवि. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण नकबजनी का होने से थाना प्रभारी जीरापुर निरीक्षक प्रकाशचंद पटेल द्वारा चोरी गये मोबाईल की बरामदगी एवं अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एक टीम तैयार की गई। विवेचना के दौरान दिनांक 27.09.21 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति छापीहेडा नाका पर मोबाईल की दुकानों में मोबाईल बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ के मुखबिर द्वारा बताये स्थान छापीहेड़ा नाके पर पहुँचे जहाँ एक व्यक्ति मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का मिला जो पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसको हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर बमुश्किल पकड़ा। जिसके हाथ में एक गोल्ड़न कलर का ओप्पो कंपनी का मोबाईल मिला। जिसके मोबाईल के बिल व कागजात के बारे में पूछा तो नहीं होना बताया। वाद संदेह होने पर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम संजय गुर्जर निवासी ग्राम कचनारिया थाना नलखेड़ा जिला आगर मालवा का रहने वाला बताया। जिससे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा ओप्पो कंपनी के मोबाईल को ग्राम झाड़मऊ से एक साल पहले मेड़ीकल दुकान का ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुसकर चोरी करना बताया। जो थाना हाजा के अपराध क्रमांक 347/21 धारा 457,380 भादवि. का मशरुका होने से 01 ओप्पो कंपनी का मोबाईल कीमती 10,000 रुपये को विधिवत् जप्त किया गया। एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शातिर बदमाश है। जिसके द्वारा पूर्व में भी थाना नलखेड़ा में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। एवं आरोपी का पुलिस रिमांड़ फॉर्म भरकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश गया है। पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपी से गहनता से पूछताछ की जावेगी। जिससे और भी चोरी की घटनाओं में खुलासे होने की प्रबल संभावना है ।

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाशचन्द पटेल,पउनि सरिता मिश्रा,सउनि मन्नूलाल,आऱ.विक्रमसिंह,आर. गणेश धाकड़,आर. शिवसिंह, म.आर.प्रिया मीणा का सराहनीय योगदान रहा है ।

जीरापुर तहसील से संवाददाता चयन शर्मा,,,की रिपोर्ट!!