लोकेशन जीरापुर,,,
स्लग:-आजादी के अमृत महोत्सव पर न्यू कोर्ट परिसर में हुआ विधिक कार्यक्रम।
एंकर,,,जीरापुर | आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय सेवा प्राधिकरण नईदिल्ली व राज्यविधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 02 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक अखिल भारतीय जागरूकता एंव पहुंच कार्यक्रम के अंतर्गत आज न्यू कोर्ट परिसर में विधिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जहाँ आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नगर में प्रभात फेरी भी निकाली गई। जो कि न्यू कोर्ट परिसर से नगर परिषद जीरापुर तक लोगो को जागरूक करते हुए निकाली गई। इस मौके पर सिविल जज मनोज कुमार गोयल द्वारा उपस्थितजनों को विधिक जानकारी देते हुए बताया गया। कि अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक विधिक जानकारी हमे पहुँचाना है।
इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी महोदया पल्लवी वैध, एस.डी.ओ.पी निशा रेड्डी,जीरापुर थाना प्रभारी प्रकाशचंद पटेल,नगर परिषद सी.एम.ओ.देवनारायण दांगी,उपयंत्री ब्रजेश उपाध्याय सहित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।।
जीरापुर तहसील से संवाददाता चयन शर्मा की रिपोर्ट!

More Stories
पेंशनर्स संघ नें लंबित मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम खिलचीपुर को सौपा ज्ञापन.
वार्डो की समस्या के साक्षात्कार के लिए विधायक निकलेंगे राजगढ मे द्वार-द्वार
मनसा धाम काली पहाड़ी इंद्पुरा धमरेड रोड पर नव कुंडात्मक देवी महायज्ञ के साथ श्रीमद्भागवत कथा में गोवर्धन पूजा, कृष्ण भगवान की बाल लीला के बारे में विस्तार से दी जानकारी।