Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इऱफान अन्सारी उज्जैन
9074652020,9425096974
मुख्यमंत्री से की मांग दोषी अधिकारियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई-गरीबों को दें राहत
नूरी खान के साथ मे शामिल हुए हजारों लोग
उज्जैन। मंगल कॉलोनी, गुलमोहर, ग्यारसी नगर,शांति नगर सहित अन्य क्षेत्रों में सालों से निवास कर रहे गरीब लोगों के मकान हटाने और पक्के निर्माण तोड़ने की जिला प्रशासन की मुहिम के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान के नेतृत्व में हजारों लोगों ने कोठी पर प्रदर्शन कर कलेक्टर का घेराव किया गया महिलाओं ने थाली बजाकर प्रशासन को जगाने की कोशिश की।
नूरी खान ने कहा कि इस मुहिम से गरीब तबके के लोगों को भारी नुकसान हो रहा है।ऐसे कई गरीब लोग मरने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जबकि सिंहस्थ क्षेत्र में नगर निगम के अधिकारियों को पता था कि यह जगह सिंहस्थ क्षेत्र में आती है तब इन पर कार्यवाही क्यों नहीं की गई। नूरी खान ने कहा कि भाजपा शासन द्वारा जो अन्याय सिंहस्थ क्षेत्र में अतिक्रमण के नाम पर गरीबों व मजदूरों के मकान तोड़े जा रहे हैं ऐसी भाजपा सरकार का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। नूरी खान ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि गरीबों के आशियाने तोड़े नहीं जाये, सिंहस्थ के लिये अन्यत्र स्थान अधिग्रहित किया जाए, जिन गरीबों के मकान तोड़े गये हैं उन्हें वही स्थान दिया जाये और मकान पुनर्निमान के लिए मुआवजा दिया जाए, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी, योगेश शर्मा,विक्की यादव, अशोक भाटी, रवि भदौरिया, भरत शंकर जोशी, सपना सांखला, नाना तिलकर, अभिषेक लाला, नासिर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा पीड़ित रहवासी मौजूद रहे