Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी की रिपोर्ट

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस 17 सितंबर से भाजपा की ओर से लगातार सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर द्वारा नमो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सोमवार को युग निर्माण अकादमी व शिवहरे कोचिंग क्लासेस में आयोजित की गई।

भाजयूमो नगर उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप नाहर ने बताया कि इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधरित व केंद्र सरकार की योजनाओ पर आधारित 20 प्रश्न लिखित में पूछें गए। जिसमे 18 से 35 वर्ष आयु तक के 300 से अधिक युवा इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 3 छात्रों को इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा व सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरीत किये गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी जी, महामंत्री सुरेश गिरी जी, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल जी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री अमय आप्टे जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष जयंत गरुड़ जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष परेश कुलकर्णी,कल्याण शिवहरे जी , कार्यक्रम का संचालन अमेय शर्मा ने किया व आभार प्रदीप नाहर ने किया। इस अवसर पर भाजयुमो नगर महामंत्री योगेश सांगते, नगर मंत्री भुवनेश शर्मा, लकी दरबार, आयुष बना सहित की कार्यकर्ता उपस्थित थे।