अम्रत योजना नगर की सड़कों को उखाड़ अब पेड़ो की कटाई को तैयार ।
पर्यावरण संरक्षण एव शहीदों के सम्मान में वैकल्पिक रास्ता खोजे शासन , प्रशासन ।![]()
![]()
मेहगांव ( ) हनुमान खुटी मंदिर के पास नगर के पर्यावरण प्रेमियों द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की शहादतो विभिन्न समय पर श्रद्धांजलि स्वरूप शहीदों को याद करते हुए बृक्षारोपण लगभग 7 बर्षो से किया जाता रहा है आज लगभग दो सैकड़ा पौधे बृक्ष का रूप ले चुके है एक सुंदर शहीद उपवन का रूप ले लिया गया है वर्तमान में शासन द्वारा चल रही अम्रत योजना के तहत अपने किसी निर्माण हेतु इन बृक्षों की कटाई पर आमादा है वही पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि शासन , प्रशासन द्वारा आये दिन पर्यावरण सरंक्षण की बात कही जाती है और विभिन्न अवसरों पर बृक्षारोपण किया भी जाता है परंतु वह सांकेतिक एव एक दिन की फोटोबाजी तक सीमित रह जाता है आज यदि पर्यावरण प्रेमियों द्वारा शहीदों की स्मृति में इस उपवन का निर्माण किया है बुद्धजीवियों का कहना है कि हाल ही में देश के प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर पर्यावरण संरक्षण हेतु बृक्षारोपण किया गया वही दूसरी तरफ इस प्रकार की योजनाओं के निर्माण का वैकल्पिक रास्ता खोजे बिना पेड़ो की कटाई गलत है इसमें शासन , प्रशासन की मंशा संदेह जनक है पर्यावरण प्रेमी श्री निवास शर्मा का कहना है कि शहीदों के सम्मान में ओर पर्यावरण सरक्षण हेतु इन पेड़ों को बचाया जाना अति आवश्यक है अम्रत योजना के क्रियान्वयन हेतु वैकल्पिक रास्ता निकालने की शासन प्रशासन से मांग करता हूँ शहीद उपवन में एकत्रित होकर पर्यावरण प्रेमियों ने शपथ ली कि इस उपवन को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किये जावेगें पेड़ बचाने की इस मुहिम से जुड़ने वालो में सुट्टे कक्का , गिरजेश सैंथिया एडवोकेट , शिवम चौधरी एडवोकेट , अस्वनी त्यागी , सोवरन नरवरिया , जितेंद्र गुर्जर , रामकुमार कक्का , मुन्ना कानुया ,जयेंद्र भदौरिया राजेश व्यास महेश कौरव राजेश त्यागी सहित नगर के भक्तजन मौजूद रहे
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है