बैतूल से ब्यूरो चीफ योगेश गुप्ता की रिपोर्ट
लक्ष्मीपुर में किसानों की हत्या एवं राष्ट्रीय कांग्रेस महा सचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर ….
केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सेवादल यंग ब्रिगेड कांग्रेस ने जलाया पुतला…

शक्ती सिंग के साथ योगेश गुप्ता
की रिपोर्ट .. बात हकीकत की ✍️
बैतुल । विधानसभा घोड़ाडोंगरी ब्लाक मे सेवादल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई प्रदेश अध्यक्ष रजनीश हरवंश युवा यंग बिग्रेड सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र भदोरिया आवाहन पर उत्तर प्रदेश के लख्मीपुर जिले में किसानों की हत्या के विरोध में सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्रा के निर्देश अनुसार आज घोड़ा डोंगरी मैं सेवादल कांग्रेस यंग बिग्रेड के जिलाध्यक्ष चंदू यादव के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा सहित उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया है यंग बीग्रेड के जिलाध्यक्ष चंदू यादव ने बताया है कि लखीमपुर में किसानों की हत्या एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में पुतला दहन किया है और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व आगे भी राज्य स्तर पर बड़ी रूपरेखा बनाकर आह्वान करने के तैयार रहेगा । पुतला दहन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं ने मुर्दाबाद के नारे जोर शोर से लगाए गये है आपको बता दें कि किसानों की हत्या और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में अधिक रोष है । मौके पर मुख्य रूप से सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष भोला कांति जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्रा विधायक प्रतिनिधि सोनू खनूजा अशोक राठौर ब्लॉक अध्यक्ष सेवा दल नितिन महतो शुभम साहू सोशल मीडिया अध्यक्ष राहुल इवने सहित अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है