मेहगाँव। आगामी नवरात्र उत्सव व ताजिए आयोजन पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने शहर में फ्लेग मार्च निकाला। पुलिस ने अपने क्षेत्रों के मुख्य इलाकों, बाजार सहित आसपास देर शाम को वाहनों व पैदल गश्त की। इस दौरान टै्रफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने चौक-चौराहों व बाजार की सड़कों पर अतिक्रमण न हो इसके लिए भी दुकानदारों-व्यापारियों को समझाइश दी गई। बताया कि शहर के मुख्य बाजार इलाके में फ्लेग मार्च निकाला गया है। सभी को अपने प्रतिष्ठान-दुकानों के सामने साफ-सफाई, सड़कों पर सामान न रखने, आवागमन को सुचारू बनाने, सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने एवं किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत थाना एवं पुलिस कंट्रोल रूम मे सूचना-जानकारी देने की अपील की। फ्लेग मार्च में एसडीओपी आर एस राठोर और भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग