Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने सेवा समर्पण अभियान के तहत शहर की सभी 126 राशन की दुकानों पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निःशुल्क अन्न वितरण किया गया।

इरफान अंसारी की रिपोर्ट

भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने सेवा समर्पण अभियान के तहत शहर की सभी 126 राशन की दुकानों पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निःशुल्क अन्न वितरण किया गया
भाजपा द्वारा सेवा और समर्पण अभियान के तहत निःशुल्क राशन वितरित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद हेतु 10000 से अधिक पोस्टकार्ड लिखे गए

भारतीय जनता पार्टी द्वारा  07 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में 20 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा और समर्पण अभियान के तहत अन्न उत्सव के रूप में मनाया गया ।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने बताया कि सेवा समर्पण अभियान के तहत शहर की सभी 126 राशन की दुकानों पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निःशुल्क अन्न वितरण किया गया । साथ ही प्रत्येक राशन दुकान से प्रधानमंत्री जी द्वारा किए जा रहे गरीब कल्याण एवं सेवा के कार्यों को लेकर प्रत्येक दुकान से 100-100 पोस्टकार्ड कार्यकर्ताओं व हितग्राहियों द्वारा धन्यवाद देने के लिए पोस्टकार्ड  प्रधानमंत्री को लिखे गए।
इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद के अंत्योदय को साकार करने की दिशा में गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी कई ऐसी योजनाएं पहली बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने गरीबों के लिए समर्पित की है जिसका लाभ सीधे गरीबों को मिल रहा है | कांग्रेस झूठे वादे करती रही और गरीबों के लिए एक भी योजना नहीं बनाई l कोरोना काल मे प्रभावितों की चिंता अगर किसी ने की है तो देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की है । सांसद श्री अनिल फिरोजिया द्वारा पूरे संसदीय क्षेत्र में राशन वितरण हेतु 25000 बेग दिए गए ।  इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री विवेक जोशी, श्रीमति मीना जोनवाल, श्री ओम जैन, श्री विशाल राजोरिया, श्रीमती रजनी उपाध्याय, श्री सुरेश गिरी, अमित श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा, श्री अनिल शिंदे, सहित नगर पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

  • दिनेश जाटवा