उमरेठ थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न वरिष्ठ अधिकारियों ने शासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन के पालन करने का आग्रह किया


उमरेठ थाने में आज शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे परासिया एसडीएम महोदय प्रजापति जी पुलिस एसडीओपी श्री अनिल कुमार शुक्ला जी उमरेठ तहसीलदार नायब तहसीलदार एवं उमरेठ थाना प्रभारी एवं पुलिस का स्टाफ एवं जनप्रतिनिधि गण की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक संपन्न की गई बैठक में अधिकारियों ने जारी गाइड लाइन के अनुसार दुर्गा उत्सव समिति लोगों को अवगत करा कर क्षेत्र में शांति का माहौल के साथ माता रानी का पर्व मनाने का विनम्र आग्रह किया गया वही माता रानी की प्रतिमा स्थापना एवं दुर्गा पंडालों में जारी गाइडलाइन ओं का पालन करते हुए प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी घाट के विषय में चर्चा की गई जहां सर्व सुविधा हो उसका भी ध्यान रखा जाए प्रतिमा विसर्जन के समय डीजे प्रतिबंधित रहेगा शांतिपूर्ण तरीके से शासन के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार थाना व तहसील क्षेत्रों में धार्मिक आयोजन करने पर अनुमति लेना अनिवार्य रहेगा परासिया एस डी एम प्रजापति जी ने क्षेत्र की जनता से अपील की है पूरी विधि विधान के साथ माता रानी की पूजा आराधना करें किंतु भ्रमण करते समय डीजे साउंड या बड़ी संख्या में लोग एकत्रित ना हो इस पर भी चर्चा की गई कई गणमान्य नागरिकों ने सुझाव भी कई सुझाव दिया जिसमें समिति के सदस्य गण एवं जनप्रतिनिधि गण एवं आला अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
बुद्धनाथ चौहान की रिपोर्ट

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*