Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

डिवाइडर बनवाया जाए ,,,डिवाइडर को प्राइवेट वाहनो ने बनाया पार्किंग स्थल घटनाओं को दे रहे न्योता,,,,,,,

पोरसा,,,,,,,,, नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे पर बने डिवाइडर गत वर्ष बनी रोड से रोड में मिल गए,, जिससे अब प्राइवेट वाहन चालक अपने वाहनों को डिवाइडर पर खड़ा करके लापता हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ जाती हैं, प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, जबकि तहसीलदार, टीआई ,सभी अधिकारियों की नजर में रहता है फिर भी वाहनों को नहीं हटाया जाता,,,,,,,,,

पोरसा से अटेर तक जाने वाली रोड एवं मुरैना भिंड रोड पर पूर्व में बने डिवाइडर को जब पुनः रोड का निर्माण हुआ उससे उसका लेवल बराबर पर आ जाने से जो डिवाइडर वाली जगह है उस पर ट्रैक्टर, चार पहिया ,ट्रक ,ऑटो, टमटम, रिक्शा, आदि सभी बाहान खड़े होकर के अतिक्रमण करते हैं सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक इसी दरमियान रोड पर ट्रैफिक की अधिकता रहती है, और दुर्घटनाओं की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं, ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले वाहन चालक भी अपने वाहनों को डिवाइडर पर खड़ा करते हैं रोड बनी डिवाइडर नहीं बनाकर डिवाइडर कौन बनाएगा रोड वाले ने क्यों नहीं बनाया, क्या नगरपालिका बनाएगी अगर नगरपालिका बनाएगी तो नगरपालिका ने अभी तक डिवाइडर के बारे में क्यों नहीं बनबाया,,,,,,

स्थानीय पंडित आशीष हरिओम शर्मा का कहना है कि डिवाइडर का पुनः निर्माण कराया जाए और इस बार डिवाइडर ज्यादा ऊंचा बनाया जाए जिससे अनावश्यक बाहन खडे ना हो और दुर्घटना की संभावना खत्म हो सके,,

चिराग सिंह भदोरिया ने मांग की है कि डिवाइडर पर खड़े होने वाले वाहनों को हटाया जाए और डिवाइडर बनवाया जाए