








दशहरा पर्व के अवसर पर पुलिस लाईन ग्वालियर में किया गया शस्त्र पूजन
आज दिनांक 15.10.2021 को पुलिस लाईन ग्वालियर में पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अविनाश शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्री राजेश हिंगणकर, पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी द्वारा पूरे विधि विधान से शस्त्रों एवं पुलिस के वाहनों का पूजन किया गया।
शस्त्र पूजन एवं हवन कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन, पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज तथा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ समस्त जिलेवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।
पुलिस लाइन ग्वालियर में आयोजित दशहरा पूजन कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक शहर मध्य श्रीमती हितिका वासल, अति. पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम श्री सत्येन्द्र सिंह तोमर, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर तथा रक्षित निरीक्षक ग्वालियर श्री रणजीत सिंह के अलावा ग्वालियर पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। दशहरा पर्व पर शस्त्र एवं वाहन पूजन का यह कार्यक्रम पुलिस द्वारा मुख्यालय के साथ-साथ जिले के सभी थाना एवं चौकियों में भी किया गया।

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*