Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

20 वर्षों से दलितों की पटटे की भूमि पर कब्जा करने वाले को भेजा जेल…  नायब तहसीलदार नरेश शर्मा ने ट्रैक्टर चलाकर बीहड़ में दलितों को दिलाया उनकी पट्टे की भूमि पर कब्जा… पोरसा,,,,,,,,,,,,,

20 वर्षों से दलितों की पटटे की भूमि पर कब्जा करने वाले को भेजा जेल…

नायब तहसीलदार नरेश शर्मा ने ट्रैक्टर चलाकर बीहड़ में दलितों को दिलाया उनकी पट्टे की भूमि पर कब्जा…

पोरसा,,,,,,,,,,,,, तहसील पोरसा में भूमाफिया के विरुद्ध अनुविभागीय अधिकारी राजीव समाधिया के निर्देशन में चलाई जा रही कार्यवाही के तहत नायब तहसीलदार नरेश शर्मा ने ऐसे बीहड़ी क्षेत्रो में दलितों को पटटे की भूमि कब्जा दिलाया ,जो शासन से पट्टे प्राप्त करने के बाद आज तक उसे जोत नही पाए थे।ग्राम रछेड के दलित कृषकों ने अनुविभागीय अधिकारी अम्बाह की जनसुनवाई में शिकायत की थी कि ग्राम के दबंग संजय उर्फ आशु तोमर ग्राम रछेड द्वारा उनको शासन से प्राप्त पट्टों को पिछले 20 वर्षों से जोतने नहीं दिया जा रहा है।इसी तारतम्य में आज नायब तहसीलदार नरेश शर्मा राजस्व विभाग के दल और थाना प्रभारी महुआ पारथ सिंह परिहार के साथ बीहड़ी क्षेत्र में पहुंचे।चूंकि बीहड़ी क्षेत्रो तक जाना मुश्किल था इसलिए नायब तहसीलदार ट्रैक्टर से ही पट्टे वाले स्थान पर पहुंचे।ग्राम रछेड की भूमि सर्वे क्रमांक 266/1,265/1,265/2,265/3,265/4,265/5,270/3,269/3,270/4 पर रामप्रकाश पुत्र रामसिंह बघेल एवं संजय उर्फ आशु पुत्र रामजीत,ब्रजवीर दिलीप उर्फ भीम, बृजलाल पुत्र रामजीत ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था।जबकि ये भूमि शासन द्वारा 17 दलित व्यक्तियों को प्राप्त हुई थी। इसी तारतम्य में आज नायब तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा 5 घंटे की कार्यवाही के दौरान उक्त 100 बीघा भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया तथा उसे उनके वास्तविक पट्टा धारियों लाखन पुत्र लालजीत सखवार, अमरसिंग, रामावतार पुत्र बुद्ध सिंह सखवार, मोहर, सहदेव पुत्र सुमेर सखवार, सुरेश पुत्र तुलाराम सखवार, हीरालाल पुत्र मलखान सखवार, रामप्रकाश पुत्र श्रीराम सखवार, अशोक पुत्र गणपति सखवार, रामप्रकाश, बाबूसिंह पुत्र गोकुळ सखवार, बचराम पुत्र रामस्वरूप सखवार, रामबाई पत्नी बचारम सखवार, रामवीर पुत्र रामस्वरूप सखवार, भूरी देवी पत्नी रामस्वरूप सखवार, गजराज पुत्र भीखाराम सखवार, चंद्रावल पत्नी मेघसिंह सखवार की सुपुर्दगी में दिया गया।साथ ही अवैध रूप से कब्जा करने वाले संजय उर्फ आशु तोमर को जेल भेजने के निर्देश नायब तहसीलदार नरेश शर्मा ने दिए।नायब तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा वताया गया कि शासन की भूमाफिया के विरुद्ध मुहिम के तहत कोई भी व्यक्ति जो अवैध कब्जा किये हुए पाया जाता है उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जयगी।साथ ही मौजा पटवारी को संजय उर्फ आशु तोमर द्वारा किये गए सभी शासकीय और निजी भूमियों पर किये गए अवैध कब्जों की जानकारी 7 दिवस में तहसील में प्रस्तुत करने को कहा।इस पूरी कार्यवाही में थाना महुआ का पुलिस स्टाफ, राजस्व निरीक्षक राजकुमार शर्मा,पटवारी संजीव शर्मा और शैलेन्द्र तोमर उपस्थित थे।