अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

मुख्यालय, जिला राजगढ़ *जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध जिले की कार्रवाई* *लगातार जारी है धरपकड़ अभियान* *जिले में 4 प्रकरण में 8 आरोपी पर की गई कार्यवाही, मौके से नगदी जप्त किये* जिले में पुलिस टीम द्वारा अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में सार्थक पहल करते हुए सामाजिक अपराध जुआ/सट्टा कारोबारियों पर दबिश देकर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मौके पर ताश-पत्ते/सट्टा उपकरण व नगदी जप्त कर 4 प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर 8 आरोपियों को हिरासत में लिए गए। इसी तारतम्य में थाना भोजपुर 02 प्रकरण में जुआरी दिनेश वर्मा, बापूलाल वर्मा, रामबाबू अहिरवार, एवं रामप्रसाद अहिरवार, भेरूलाल वर्मा, निवासी हरिजन मोहल्ला भोजपुर, थाना कुरावर में जुआरी रमेश रूपेटा एवं अर्जुन रूपेटा निवासी मिरुखेड़ी। इसी प्रकार सट्टा कारोबार में थाना लीमाचौहान में सट्टा कारोबारी करणसिंह मेघवाल निवासी लीमाचौहान को पेन से डायरी पर हारजीत के अंक लिखते पाए जाने पर हिरासत में लिए गए। उपरोक्त जुआ/सट्टा के 8 आरोपियों को अलग-अलग पुलिस टीम ने दबिश देकर मोके पर कार्यवाही कर जप्त नगदी सहित जुआ/सट्टा एक्ट के 4 प्रकरण पंजीबद्ध किये।

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*