हरिओम नेमा की रिपोर्ट
*आइडियल किसान सहायता केंद्र का हर्रई में हुआ शुभारंभ
अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह ने ने रिबन काटकर किया शुभारंभ।



कृषकों के लिए हर्ष का विषय है हर्रई में अब कृषकों को ऑर्गेनिक खेती से संबंधित जैविक खाद हर्रई में ही उपलब्ध हो सकेगी जिससे कृषक जैविक उत्पादन कर सकेगा जिससे होने वाली बीमारियों पर रोक लग सके एवं पर्यावरण भी प्रदूषित होने से बचेगा कार्यक्रम में आए विधायक राजा कमलेश शाह जी ने भी इस संबंध में अपने उद्बोधन दिए जिसमें विशेष रूप से उन्होंने कहा कि यह आदिवासी बहुल क्षेत्र यहां के किसान बहुत ही भोले भाले हम सीधे साधे इन्हें आप इनकी भाषा में खेती के विषय में समझाएं जिससे उन्हें कम लागत में अधिक से अधिक लाभ मिल सके। पत्रकार सुभाष गुप्ता ने भी विस्तार से जैविक खेती सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी एवम होने वाले लाभ को बतलाये कार्यक्रम में अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह श्रीमती विस्सो बाई पत्रकार सुभाष गुप्ता, नरेंद्र राय, डॉ प्रियंक शर्मा,डॉ महेंद्र राठौरिया,आर .के ठाकुर मोनू रजक, कार्यक्रम संयोज एवं जैविक प्रमाणीकरण सुंदर लाल नागवंशी जी ,आइडियल टीम मैनेजर सनोज बंदे वार जी, आइडियल टीम लीडर जय प्रकाश राय कार्यक्रम को संपन्न बनाने एवं आए हुए जैविक/ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को किसान सहायता केंद्र से सभी सुविधा मिलने के लिए धन्यवाद दिया एवं महादेव ट्रेडर्स के संचालक खुशाल साहू द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।*

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है