इरफान अंसारी की रिपोर्ट
महिला पुलिसकर्मी राज्य साइबर और जोन प्रभारी श्रीमती रीमा यादव कुरील डीजीपी विवेक जौहरी द्वारा सम्मानित।

इस महिला पुलिसकर्मी ने उज्जैन का नाम गौरवशील कर दिया, अच्छे कार्य को देखते हुए मध्य प्रदेश डीजीपी विवेक जौहरी ने प्रदेश स्तर पर किया सम्मान।
राज्य साइबर सेल उज्जैन जोन प्रभारी श्रीमती रीमा यादव कुरील को मध्य प्रदेश के डीजीपी विवेक जौहरी द्वारा सम्मानित किया गया।
25 अक्टूबर को भोपाल पुलिस मुख्यालय में मध्य प्रदेश डीजीपी विवेक जौहरी द्वारा ऊर्जा हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला अपराध संबंधी शोध कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया उक्त शोध कार्य अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थान J-pal के साथ संयुक्त रूप से संपादित किया गया।
J-pal एक अंतरराष्ट्रीय शोध संस्था है जिसमें विश्व भर के 261 विश्वविद्यालयों के प्रोफेशनल रिसर्च कार्य में शामिल है वर्ष 2017 में मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से डीजीपी रिसर्च एंड पालिसी सेल द्वारा J-pal के साथ एएमयू साइन किया गया जिसके अंतर्गत क्राइम अग्निस्ट वूमेन संबंधी शोध कार्य किया जाना था इस शोध कार्य के लिए मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से श्री विनित कपूर आईपीएस निदेशक मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी मोरी भोपाल को नोडल अधिकारी बनाया गया तथा उनके मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मलय जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पिंकी जीवनानी के नेतृत्व में निरीक्षक रंजनी तिवारी उप निरीक्षक श्रीमती रीमा यादव कुरील उप निरीक्षक रचना मिश्रा उप निरीक्षक अर्चना चौहान श्री विजय गुर्जर सेवानिवृत्त मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भोरी भोपाल द्वारा राज्य के 12 जिलों के 180 थानों में ऊर्जा हेल्प डेस्क की स्थापना और शोध कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की उत्कृष्ट कार्य किया गया और इन्हीं उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उज्जैन की महिला पुलिसकर्मी निरीक्षक श्रीमती रीमा यादव कुरील का सम्मान मध्य प्रदेश डीजीपी विवेक जौहरी द्वारा किया गया
More Stories
नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा ने सौंपे हितग्राहियों को संबल अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति पत्र
दक्षिण पन्ना वन विभाग का ग्राम विकास में अभिनव प्रयास : सौर ऊर्जा से रोशन हुए 10 गाँव
आष्टा जूनियर त्रिकोणीय सीरीज लेदर बॉल क्रिकेट का हुआ समापन