इऱफान अन्सारी उज्जैन
9425096974,9074652020

सफलता की कहानी” सामगी की बसाहट में 250 घरों में नल कनेक्शन दिये
उज्जैन जल जीवन मिशन के तहत सम्पूर्ण जिले में शत-प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन देने का अभियान चलाया जा रहा है। तराना तहसील के ग्राम सामगी की बसाहट में रेट्रो फिटिंग योजना के तहत एक करोड़ 75 हजार की योजना स्वीकृत की गई। इसके तहत डेढ़ किलो मीटर दूर से सामगी में पानी लाया गया। इस नल जल योजना से गांव की 940 की पूरी जनसंख्या के 251 घरों में शत-प्रतिशत नल कनेक्शन दे दिये गये हैं। यहां पर चौबीस घंटे पेयजल मिले, इस दिशा में भी कार्यवाही हो रही है। उल्लेखनीय है कि इस योजना के पूर्व इस आबादी में मात्र एक हैण्ड पम्प व दो सिंगल फेज पम्प पर पेयजल प्रदाय हो रहा था। जल जीवन मिशन के तहत उच्च स्तरीय टंकी, सम्पवेल, पाईप लाइन फिटिंग, जल वितरण नलिकाएं व पॉवर पम्प लगाये गये। यह जानकारी कार्यपालन यंत्री श्री एसके धारीवाल द्वारा दी गई।

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*