Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी की रिपोर्ट

भाजपा प्रकोष्ठ द्वारा बस्तियों में मिठाई, पटाखे वितरित किये गए

भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय प्रकोष्ठ द्वारा वार्ड क्रमांक 4 में दीपावली के पावन अवसर पर प्रजापति कॉलोनी एवं 80 क्वार्टर कॉलोनी में मिठाई दिए एवं पटाखों का वितरण किया गया कल वार्ड क्रमांक 33 में बाबा जी की बस्ती में इसी प्रकार का दीपावली मिलन कार्यक्रम पटाखे और मिठाई बांटकर किया गया। इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में उज्जैन संसदीय क्षेत्र के सांसद माननीय अनिल फिरोजिया भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर दुबे, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा की उपस्थिति में सेवा बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किया गया । साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय वी डी शर्मा  के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा बस्ती में उनका जन्मदिन मनाया गया एवं उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर हर्षोल्लास मनाया गया सेवा बस्ती में निवासरत सभी रहवासियों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी द्वारा संचालित अंत्योदय योजना के संबंध में जानकारी दी गई एवं उन्हें बताया गया की दीपावली पर्व पर जितनी भी योजनाएं भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही है, उसका सभी को लाभ मिले एवं जो लोग अंत्योदय योजनाओं से वंचित रह गए हैं ऐसे लोगों को हितग्राहियों को अंत्योदय प्रकोष्ठ द्वारा उनकी मदद कर योजना का लाभ दिलाने का कार्य अंत्योदय प्रकोष्ठ द्वारा किया जाएगा। दीपावली पर्व पर आयोजित सेवा बस्ती के कार्यक्रम में सर्वश्री लोकेश टोपे, धन्ना शर्मा, राम, अमरीश तिवारी, पाटीदार योगेश जी ठाकुर, शशिकांत कुशवाहा, मिलन त्रिपाठी, सतीश जी डागर, ललित, दीपक बेलानी, घनश्याम राठोर, लखन परमार, महेश राजोरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता इस दीपावली पर्व के कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
जानकारी मीडिया प्रभार दिनेश जाटवा ने दी