Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिले में नातरा झगडा प्रथा पर अंकुश लगाने कार्यवाही जारी
पुलिस टीम के प्रयास तेज आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण किया पंजीबद्ध
नातरा एवं झगडा प्रथा जैसी कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाने जिले में पुलिस टीम द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं

विकास तोनगिरिया की रिपोर्ट


जिले में नातरा झगडा प्रथा पर अंकुश लगाने कार्यवाही जारी
पुलिस टीम के प्रयास तेज आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण किया पंजीबद्ध
नातरा एवं झगडा प्रथा जैसी कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाने जिले में पुलिस टीम द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं जनसामान्य को इस सामाजिक कुरीति को खत्म करने हेतु इस प्रथा के नकारात्मक पहलुओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है वही इस प्रथा के समाप्त होने से महिलाओं के उत्थान सहित समाज में उनकी भूमिका पर भी सकारात्मकता का संचार होना लाजमी है। इस सामाजिक बुराई के उन्मूलन हेतु लगातार दिए जा रहे दिशानिर्देशों के परिपालन में थाना छापीहेड़ा की पुलिस टीम ने अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की है।
दिनांक 01/11/21 को फरियादी सावित्री बाई पति श्याम सिंह दांगी निवासी सेदरा थाना छापीहेडा द्वारा थाना पहुंचकर रिपोर्ट किया कि मेरी शादी वर्ष 2014 में श्यामसिंह दांगी निवासी सेदरा से हुई थी शादी के बाद से आए दिन मेरे पति व ससुर दहेज की मांग कर मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे और कहते हैं कि तेरे बाप ने शादी में कुछ नहीं दिया है। तेरे बाप से ₹5 लाख रुपए लेकर आ तभी तुझे रखेंगे। मुझे पर एवं मेरे परिवार वालों पर दबाव डाल रहे हैं। मेरे से 05 लाख रूपये झगडे की राशी तथा मेरे गांव में मेरा नुकसान करने की धमकी दे रहे है।
उक्त संपूर्ण घटना को सुनकर मामले के बारे में एसडीओपी राजगढ़ को जानकारी दी जाकर दिशा निर्देश प्राप्त किए गए और आरोपी के विरूध्द थाना छापीहेडा मे अप. क्र. 276/21 धारा 323, 384, 498-ए भादवि 3/4 दहेज अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
निश्चित रूप से नातरा एवं झगडा प्रथा जैसी कुरीतियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार की जाने से इसके उन्मूलन में सफलता अवश्य मिलेगी।
उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी छापीहेड़ा एवं उनकी टीम की महत्व भूमिका रही