Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना कुरावर में अवैध शराब धरपकड़ अभियान के तहत कार्यवाही जारी कुरावर पुलिस टीम ने दबिश देकर 6,000/-रु कीमती 60लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब की जप्त।

अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट


थाना कुरावर में अवैध शराब धरपकड़ अभियान के तहत कार्यवाही जारी
कुरावर पुलिस टीम ने दबिश देकर 6,000/-रु कीमती 60लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब की जप्त
अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस कप्तान के अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कड़े निर्देश हैं वहीं लगातार अवैध शराब जब्ती की कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना कुरावर की पुलिस टीम ने भी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से अवैध कच्ची जहरीली शराब जप्त की है।
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री भारतेंदु शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आर0एस0शक्तावत एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 09/11/2021 को मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर अवैध शराब परिवहन की सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम विहार लोडापुरा में आरोपी रामबाबू वर्मा उम्र 28 साल निवासी ग्राम विहार के कब्जे 2 केनो में भरी कुल 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती 6000 रु की विधिवत जप्त की जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 468/21 धारा 34(2) आवकारी एक्ट के पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आर0एस0शक्तावत, सहायक उप निरीक्षक मेहरवानसिंह मेचन, प्रधान आरक्षक हेमराज यादव, व आरक्षक दीपेंद्र शर्मा, हिम्मत यादव, सैनिक हरिप्रसाद मेहरा, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।