Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट


मुख्यालय, जिला राजगढ़
अवैध शराब परिवहन में लिप्त माफिया के विरुद्ध जिले में जारी है धरपकड़ कार्रवाई,
अवैध शराब सप्लाई करने वाले 15 आरोपी पकड़ाए
जिले में अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर उन पर सिरे से अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा हैं वही अभियान के तहत जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल 85 लीटर देशी व कच्ची हाथ भट्टी की जहरीली मदिरा जप्त कर कुल 15 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है साथ ही उक्त आरोपियों के विरुद्ध 15 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 08/11/ 2021 को मुखबिर की सूचना पर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र जिसमे थाना कालीपीठ से 2 प्रकरण में करणसिंह तंवर निवासी निपानिया एवं बजेसिंह तंवर निवासी पानसरा, थाना मलावर से धर्मेंद्र निवासी तलावडा महाराजा, थाना राजगढ़ से सुल्तान तंवर निवासी कालियाखेड़ी, थाना देहात ब्यावरा से अंजू कंजर निवासी कटारियाखेड़ी, थाना भोजपुर से जगदीश तंवर निवासी मोतीपुरा, थाना बोड़ा से राकेश प्रजापति निवासी भैसाना, थाना सारंगपुर में 03 प्रकरण में रामप्रसाद वर्मा निवासी आवास कॉलोनी पडाना, राजेश वाल्मीकि निवासी भूला हाल सारंगपुर एवं प्रभुलाल अहिरवार निवासी डगीचा थाना मोहन बड़ोद, थाना नरसिंहगढ़ से 5 प्रकरण संजना चौहान निवासी कंजर डेरा छोटा बैरसिया, श्यामावती बाई कंजर निवासी कंजर डेरा छोटा बैरसिया, आरतीबाई कंजर निवासी कंजर डेरा छोटा बैरसिया, मलकाबाई कंजर निवासी कंजर डेरा छोटा बैरसिया एवं जगदीश वर्मा निवासी खेड़ी। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध मौके पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर हिरासत में लिए गए।