अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

मुख्यालय, जिला राजगढ़
जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध जिले की कार्रवाई
लगातार जारी है धरपकड़ अभियान
जिले में 3 प्रकरण में 10 आरोपियों पर की गई कार्यवाही, मौके 9,450/- नगदी किया जप्त
जिले में पुलिस टीम द्वारा अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में सार्थक पहल करते हुए सामाजिक अपराध जुआ/सट्टा कारोबारियों पर दबिश देकर जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मौके पर ताश-पत्ते/सट्टा उपकरण व 9,450/- नगदी जप्त कर 3 प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर 10 आरोपियों को हिरासत में लिए गए।
इसी तारतम्य में ताश पत्ते से हारजीत का दांव लगाते एवं डायरी पेन से सट्टा के अंक लिखते हुए दांव लगाते हुए जुआरियों एवं सट्टा कारोबारियों पर कार्यवाही की गई जो इस प्रकार है थाना छापीहेड़ा से जुआरी कमल किरार निवासी निपानिया बिका, दिनेश कुशवाह निवासी संडावता, पीरुलाल तंवर निवासी सुस्याहेड़ी, थाना खुजनेर से जुआरी सोनू यादव, हमीद खान, राजा, साकिर, राजू यादव, सुनील जोशी निवासी खुजनेर को ताश के पत्ते से हारजीत का दांव लगाते पाए जाने पर हिरासत में लिए गए।
इसी प्रकार सट्टा कारोबारी पेन डायरी से सट्टा के अंक लिखते हुए पाए जाने पर थाना नरसिंहगढ़ से भूरा उर्फ ओम प्रकाश कुशवाह निवासी बाराद्वारी
उपरोक्त जुआ/सट्टा के 10 आरोपियों को अलग-अलग पुलिस टीम ने दबिश देकर मोके पर कार्यवाही कर कुल ₹9,450/- नगदी सहित जुआ/सट्टा एक्ट के 3 प्रकरण पंजीबद्ध किये।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी