Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*कनाथर में चल रही भागवत कथा के पांचवे दिन हुआ भगवान श्री कृष्ण का जन्म*

*मेहगांव -* मेहगांव के कनाथर में चल रही भव्य व दिव्य भागवत महापुराण की पांचवे दिवस की कथा में कथा वाचक आचार्य पंडित विमल कृष्ण महाराज ने क्षेत्र के भक्तों को भक्त वत्सल भगवान की अपार कृपा और भक्त व भगवान के बीच के संबंध को भी बताया। कथा वाचक विमल कृष्ण महाराज के मुखाग्र से आज भगवान कृष्ण के जन्म की लीला और मंचन हुआ। जिसके बाद गोकुल की अठखेलियाँ, पूतना जैसे दैत्यों के भगवान के बाल स्वरूप में बध किया भगवान श्रीहरि का अत्याचारियों और दैत्यों का सर्वनाश करने के लिये हर युग मे अवतार हुये है। तदुपरांत भगवान ने इंद्र देव की पूजा बंद कराकर गोबरधन की पूजा कराई जिससे गोकुल वासियों को उनके गुस्सा से बचाने के लिये गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था जिसके बाद सभी गोकुल वासी उन्हें गिरधारी के नाम से पुकारने लगे। आगे कंस वध की कथा हुई और भगवान कृष्ण की द्वापर के अवतार का महत्व बताया। कथा में भगवान के अवतार, और चरित्र का विस्तार से वर्णन कर समस्त क्षेत्रवासियों को भागवत कथा का लाभ दिया।
आचार्य के.के. पंडित जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से चल रही भागवत कथा को श्रवण करने क्षेत्र के हजारों लोग दूर दूर से पधार रहे है तथा ऑनलाइन यूट्यूब के माध्यम से भी लाखों लोग कथा से जुड़ रहे है।
आचार्य के के पंडित जी ने बताया है कि कलयुग में मोक्ष, ज्ञान और सांसारिक व मानव जीवन में भागवत का विशेष महत्व है जिसे सुनकर हम धर्म परायण होकर बहुत पुण्य प्राप्त कर सकते है।कथा में आज श्री श्री 1008 श्री कमलदास महाराज जी ने आशीर्वाद दिया

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754