Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


उज्जैन-रतलाम, उज्जैन-इन्दौर की दूरी कम होगी और क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा इऱफान अन्सारी उज्जैन

उज्जैन:- रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर-1 पर आयोजित सीधा प्रसारण कार्यक्रम के अन्तर्गत सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि उज्जैन फतेहाबाद मीटर गेज वर्ष 2014 में बन्द हो गई थी। तात्कालिक लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन,पूर्व सांसद डॉ.चिन्तामणि मालवीय, डॉ.सत्यनारायण जटिया के प्रयास से उस समय मीटर गेज बन्द होने पर ब्रॉडगेज चालू कराने का प्रयास किया था। उनके बाद मेरे द्वारा प्रयास कर उज्जैन फतेहाबाद चन्द्रावतीगंज ब्रॉडगेज को प्रारम्भ करवाया और आज शुभ अवसर आया, जो देश के प्रधानमंत्री ने भोपाल के कार्यक्रम से हरी झंडी देखकर रेल को रवाना किया। रेलवे लाइन चालू होने से क्षेत्रवासियों को लाभ होगा। मीटर गेज के बन्द होने से दूध, सब्जी आदि सामान इन्दौर जा रहा था, अब नये ट्रेक के चालू होने से क्षेत्रवासी अपना सामान उज्जैन ला सकेंगे। जिस दिन सेंधवा की लाइन जुड़ जायेगी, तब उज्जैन दक्षिण भारत की ट्रेनें से जुड़ जायेगा। शॉर्टट्रेक होने के कारण समय की बचत हुई है। आने वाले समय में और अधिक विकास होने के कारण मील का पत्थर साबित होगा। सांसद श्री फिरोजिया ने कहा कि कड़छा से देवास का भी काम पूरा होगा। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उज्जैन के लिये दो मेमू ट्रेन की सौगात दी है, जो समय-समय पर दो-दो फेरे लगायेगी और जिसका किराया भी कम होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को लाभ होगा। नये ट्रेक के प्रारम्भ होने से डेली अपडाऊन करने वाले लोगों को फायदा होगा। भविष्य में फतेहाबाद चन्द्रावंती जंक्शन का भी विस्तारीकरण किया जायेगा। भविष्य में उज्जैन-झालावाड़ ट्रेक को भी जोड़े जाने का कार्य किया जायेगा। इसके प्रयास भी तेजी से हो रहे हैं। सड़कों एवं रेलवे ट्रेकों के जाल को बिछ जाने से उज्जैन का और अत्यधिक चहुंमुखी विकास होगा। श्री फिरोजिया ने कहा कि इन्दौर से उज्जैन मेट्रो का भी प्रयास किया जायेगा। सांसद श्री फिरोजिया ने कहा कि गेज परिवर्तित एवं विद्यतीकृत उज्जैन-फतेहाबाद चन्द्रावतीगंज ब्रॉडगेज की दूरी 23 किलो मीटर है। इसकी लागत 190 करोड़ रुपये है। ब्रॉडगेज के प्रारम्भ होने से उज्जैन-रतलाम, उज्जैन-इन्दौर की दूरी कम होगी और क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। इसके बन जाने से दक्षिण, पश्चिम, मध्य भाग से यात्री जुड़ सकेंगे। उन्होंने उक्त सौगात के लिये प्रधानमंत्री और केन्द्रीय रेल मंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हुए शुभकामनाएं दी।

विधायक पारस जैन ने कहा कि बिरसा मुंडा जयन्ती गौरव दिवस के दिन उज्जैनवासियों को जो सौगात उज्जैन-फतेहाबाद ब्रॉडगेज की दी है, वह प्रशंसनीय है। नये ट्रेक से रेलवे की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी और समय की बचत होगी। उन्होंने इस कार्य के लिये देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को साधुवाद देते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर विवेक जोशी एवं बहादुरसिंह बोरमुंडला ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

इस अवसर पर रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह, श्रीमती मीना जोनवाल, सोनू गेहलोत, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य महेन्द्र गादिया, प्रकाश त्रिवेदी, विजय अग्रवाल, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, रेलवे अधिकारी आदि उपस्थित थे।