Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

1971 विजय के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में नागरिकों को देश की सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत
20 नवंबर 2021 , छोटी त्रिपाली जिला चूरु राजस्थान . सैनिक ने संघर्ष समिति जिला अध्यक्ष फौजी कृष्ण गुर्जर के तत्वाधान में पूर्व सैनिकों द्वारा एक कार्यक्रम रखा गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता श्री महावीर जी गुर्जर द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल देव आनंद गुर्जर राष्ट्रीय अध्यक्ष सैनिक न्याय संघर्ष समिति एवं कार्यक्रम के वरिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा चांदगोठी मंडल अध्यक्ष श्री सुभाष जी गुर्जर रहे।
कर्नल गुर्जर ने सेवानिवृत्ति पश्चात भूतपूर्व सैनिकों द्वारा सुरक्षा से जुड़े हुए मुद्दों पर ” नागरिक जागरूकता अभियान” के लिए बधाई देते हुए भारतीय सेना में सीडीएस की नियुक्ति, महिलाओं को परमानेंट कमिशन शुरू करने की प्रथा , नेशनल डिफेंस एकेडमी में महिलाओं को इजाजत देने एवम 370 धारा को निरस्त किये जाने जैसे लंबित मामलों पर फैसला देने पर श्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करते हुए सैनिकों की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए वन रैंक वन पेंशन के लंबित विषय, पूर्व में भारतीय सेनाओं के लिए अलग पे कमिशन पुनः स्थापित करना, भारतीय सेनाओं में नौकरी करते समय किसी सैनिक की गैर ऑपरेशन मौत होने पर अनुकंपा नौकरी का प्रावधान के अभाव में सैनिक के साथ हो रहे भेदभाव को खत्म करने के लिए सैनिक की नौकरी के दौरान मृत्यु के पश्चात अनुकंपा नौकरी का प्रावधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए , राजस्थान एक्स सर्विसमैन कोऑपरेटिव लिमिटेड में संविदा पर लगे पूर्व सैनिकों को मात्र ₹11000 मानदेय दिया जा रहा है जो कि गौरव सेनानी के आत्मसम्मान के साथ साथ भारत के न्यूनतम वेतन के विरुद्ध भी है जिसको बढ़ाकर ₹22500, जैसलमेर स्थित भूमिहीन सैनिकों को 1984 की एप्लीकेशन पर आवंटित की गई जमीन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के बावजूद भी आज तक करीब 500 पूर्व सैनिकों को खातेदारी नहीं दी गई है, एवम वीरता पुरस्कार विजेता सैनिकों के सम्मान में राजस्थान सरकार द्वारा कॉलेज या स्कूल नामांतरण कीपैड प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद भी उस वीर सैनिक की मूर्ति लगाने मैं विभिन्न प्रकार के कानूनों की दुहाई देकर विलंब किया जाना जैसे मुद्दे उठाते हुए आग्रह किया ।

वरिष्ठ अतिथि श्री सुभाष जी बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने भारतीय सैनिकों के बलिदान के लिए अभिनंदन करते हुए राजस्थान सरकार से सैनिकों की मांग पर ध्यान देते हुए जल्दी 1971 की स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर उम्मीद जताई की सरकार इन मुद्दों का जल्दी ही समाधान करते हुए सैनिकों के प्रति सम्मान को बरकरार रखेगी।

प्रोग्राम में फौजी कृष्ण गुर्जर, अमर सिंह गुर्जर, महावीर जी,रामस्वरूप जी, सहीराम गुर्जर, ओमप्रकाश जी ,हजारी जी ,राकेश जी, ,सुनिल गुर्जर आदि मौजूद रहे ।