नरेन्द्र राय की रिपोर्ट
भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में आगजनी की घटना में झुलसी गैरतगंज की नवजात बच्ची की मौत।
– अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को किया गुमराह, बिना पोस्टमार्टम सौंप दिया शव
रायसेन जिले के गैरतगंज नगर के रहने वाले नवीन विश्वकर्मा की नवजात बच्ची की बीती 16 अक्टूबर 2021 को भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में हुई आगजनी की घटना में झुलसने के बाद गंभीर स्थिति में मौत हो गई है। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में बच्ची के परिजनों को उसके आग में झुलसने की जानकारी तक नहीं दी और उपचार का बहाना बनाते रहे। 20 नवंबर की देर शाम बच्ची की मौत की सूचना देकर उन्हें बच्ची का शव सौंप दिया गया वहीं नवीन के कहने के बाद भी पोस्टमार्टम नहीं किया गया। पूरे मामले में परिजनों को गुमराह कर अस्पताल प्रबंधन द्वारा मानवता को शर्मशार कर देने वाले इस मामले में नवीन एवं उनकी पत्नी गायत्री का रो रो कर बुरा हाल है तथा वे अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। अब नवीन कलेक्टर रायसेन, स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को आवेदन देकर उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगा रहे हैं।


More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।