अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

अवैध शराब परिवहन में लिप्त माफिया के विरुद्ध जिले में जारी है धरपकड़ कार्रवाई,
अवैध शराब सप्लाई करने वाले 05 आरोपी पकड़ाए
जिले में अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर उन पर सिरे से अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा हैं वही अभियान के तहत जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल 30 लीटर देशी व कच्ची हाथ भट्टी की जहरीली मदिरा जप्त कर कुल 05 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है साथ ही उक्त आरोपियों के विरुद्ध 05 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 23/11/ 2021 को मुखबिर की सूचना पर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र जिसमे थाना सारंगपुर 02 प्रकरण में रामचंद्र मालवीय निवासी तलेनी एवं मदनलाल अहिरवार निवासी खानगा, थाना ब्यावरा शहर में 02 प्रकरण में लाजवंतीबाई झंझावात निवासी कटारियाखेड़ी एवं सुमित्राबाई कंजर निवासी दूधी, थाना खिलचीपुर नारायण अनुसूचित जाति निवासी माताजी गली खिलचीपुर । उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध मौके पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर हिरासत में लिए गए।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण