Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्धनाथ चौहान की रिपोर्ट

शिक्षा विभाग के बीआरसी अमले ने किया कन्हरगांव क्षेत्र के शालाओं का निरीक्षण

कन्हरगांव- जन शिक्षा केंद्र कन्हरगांव के अंतर्गत एकीकृत शाला पायली एकीकृत शाला पुरा एवं प्राथमिक शाला परसोली का बीआरसी अमले के द्वारा दक्षता संवर्धन के संबंध में निरीक्षण किया गया । इस संबंध में जानकारी देते हुए जन शिक्षक विरेंद्र शर्मा ने बताया कि जनपद शिक्षा केंद्र परासिया के बी० आर० सी० अनूप कैचे के मार्गदर्शन में जयराम सिंह बीएसी जन शिक्षा केंद्र कन्हरगांव के जन शिक्षक एजाज खान सहित बीआरसी अमले ने जन शिक्षा केंद्र की विभिन्न शालाओं का निरीक्षण किया । उल्लेखनीय है कि गत दिनों ही शालाओं को शत-प्रतिशत रूप से खोला गया है जिसके अंतर्गत शालाओं में दक्षता एवं शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन सुचारू रूप से आरंभ हुआ है । इस संबंध में जनपद शिक्षा केन्द्र परासिया की टीम के द्वारा शालाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए जिसमें शाला समय पर लगने समय पर छूटने शाला गतिविधियों का निरंतरता बनाए रखने ,शाला की स्वच्छता गतिविधियों का नियमित आयोजन करने बालसभा सहित विभिन्न गतिविधियां संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए ।विद्यार्थियों की दक्षता की जांच की गई इस दौरान संस्था के प्रधान पाठक बीएस ठाकुर भाऊराव पवार सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे