चयन शर्मा रिपोर्टर
जीरापुर पुलिस टीम द्वारा चार साल से फरार वारंटी को किया गया गिरफ्तार जिला पुलिस कप्तान के कुशल निर्देशन में व एसडीओपी खिलचीपुर सुश्री निशा रेड्डी के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जीरापुर उनि मोहरसिहं मण्डेलिया ने वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा चलाये जा रहे स्थाई वारंटी की तामीली के अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही की गई है विदित रहे कि बर्ष 2017 में माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश महोदय न्यायालय राजगढ़ से जारी प्रकरण क्रं.121/17 अपराध क्रमांक 107/17 धारा 376(2एन), ¾, 7/8 पॉक्सो एक्ट भादवि में फरार चल रहे आरोपी स्थाई वारंटी संजू उर्फ संजय धोबी उम्र 32 साल निवासी आवास कालोनी जीरापुर थाना जीरापुर पर मुखबिरों के माध्यम से निरंतर निगरानी रखते हुये वारंटी को पकड़ने में जीरापुर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है, वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जीरापुर पेश किया गया । उक्त कार्यवाही में एसएचओ उनि मोहरसिहं मण्डेलिया, प्रआर.675 राजेन्द्र बैरागी, आर.1030 सुनील जाट, आर.716 रवि जाट की विशेष भूमिका एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।


More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग