आधी रात्रि में आवारा कुत्तों द्वारा घायल हुई गौ माता का गौ सेवकों ने गौमाता का किया अंतिम संस्कार।। पोरसा।
पोरसा
अटेर रोड पर एक बीमार गौ माता को आधी रात में आवारा कुत्तों ने घायल करके मौत के घाट उतार दिया जिसका पता सुबह किसी ने गौ सेवकों को दिया मौके पर सभी गौ सेवकों ने उपस्थित होकर गाय को जेसीबी बुलाकर उसको गढ़वा कर अंतिम संस्कार करवा दिया। पं. आशीष हरीओम शर्मा ने कहा कि सभी गौ सेवकों नगर पालिका को चेताया है कि जल्द से जल्द गौशाला चालू की जाए जिससे इस प्रकार के हादसों में कमी आए एवं गौ माता को संरक्षण प्राप्त हो। पोरसा के सभी गौ सेवकों ने पिछले सप्ताह नगर पालिका का घेराव कर तालाबंदी की थी और प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि 7 दिन के अंदर गौशाला चालू हो जाएगी लेकिन अभी तक गौशाला चालू नहीं हो पाई है। मौके पर उपस्थित गौ सेवकों ने नगरपालिका को जल्द से जल्द गौशाला चालू करने का अल्टीमेटम दिया है, वरना विशाल धरना प्रदर्शन एवम आंदोलन किया जाएगा। मौके पर उपस्थित गौ सेवक विष्णु सिंह तोमर,राजा शर्मा,
संदीप थापक, अमन सिंह तोमर,अभिषेक जैन, शिवांशु परमार, सनी भदौरिया, अरुण पैंगोरिया, देव शर्मा, एवम अन्य समस्त गौसेवकों ने गाय का अंतिम संस्कार कर पुष्पांजलि अर्पित की। एवम प्रार्थना की।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली शालिनता से पुरस्कृत जिलाधिकारी श्री अविशांत पांडा द्वारा जिलेवासियों को शुद्ध, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करने अनुरूप कार्यवाई के निर्देश….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली शालिनता से पुरस्कृत जिलाधिकारी श्री अविशांत पांडा के मार्गदर्शन मे संभावित एल-नीनो संकट की पृष्ठभूमि में पानी के उपयोग का सटीक नियोजन करें – श्री नितिन गावंडे की अनोखी पहल….