न्यूज़ 24*7
अवनीश शर्मा फूप
मो 9826311688
फूप भिण्ड – आज दिनांक 29 नबम्बर 2021 को ग्राम अकोड़ा
में डेंगू के केस की सूचना मिली जिसके उपरांत जिला मलेरिया कार्यालय की टीम एवं विकासखंड फूप की टीम द्वारा कार्रवाई की गई जिसमें वार्ड क्रमांक 8,9, 12, 13 ,14 में 179 घरों का सघन लार्वा सर्वे किया गया। जिसमें 384 पानी के कंटेनरों का निरीक्षण किया गया जिसमें 11 घरों के 17 कंटेनर में लार्वा पाया गया जिसका विनिस्ट्रीकरण किया गया जन समुदाय को लार्वा न पनपने देने की समझाइश दी गई तथा उनको लार्वा दिखाकर लार्वा की पहचान कराई गई। और यह भी बताया गया कि घर एवं घर के आस-पास पानी जमा न होने दें घर में रखे पानी के कंटेनरों को जैसे कूलर टंकी, मटका, बाल्टी आदि के पानी को ढक के रखें तथा सात दिवस में आवश्यक रूप से बदलकर दुवारा भरें और अधिक जानकारी के लिए जन समुदाय को पंपलेट वितरण किए गए। उक्त कार्रवाई जिला मलेरिया अधिकारी डॉ डी के शर्मा के निर्देशन में की गई।






More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया