Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरिओम नेमा की रिपोर्ट

बटकाखापा क्षेत्र के किसानों ने पर्याप्त बिजली न मिलने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नायाब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

समस्त किसानों ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों और प्रशासन को दी चेतावनी कहा जल्द से जल्द करें समस्या का समाधान नहीं तो होगा उग्र आंदोलन

बटकाखापा— क्षेत्र में लगातार बिजली ना मिलने से किसानों में आया आक्रोश और बटकाखापा के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से आए सभी किसानों ने पूरे बस स्टैंड से बिजली विभाग के हाय हाय के नारे लगाते हुए बटकाखापा नायाब तहसीलदार सौरभ मरावी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन किसान एक तरफ कोरोनाकाल से परेशान था और दूसरी तरफ किसान जीवन जीने की पटरी पर आया तो फसल के लिए बिजली ना मिलने से अब लगातार बिजली विभाग से परेशान तो बटकाखापा नायाब तहसीलदार ने आनन-फानन में बिजली विभाग के आला अधिकारियों को बुलवाया और किसानों की समस्या निराकरण करने की बात कही जब समस्त किसानों ने प्रशासन एवं बिजली विभाग के आला अधिकारियों के सामने सामने नवभारत अखबार के संवाददाता हरिओम नेमा को सभी किसानों ने बिजली की हर समस्या से अवगत कराया क्षेत्र में तीन फेस पर्याप्त बिजली नहीं मिलती और हमारी बोई हुई फसल एवं कुछ बोने में रह गई है किसानों द्वारा कई लाख खर्च कर बोर मोटर खाद बीज इत्यादि मैं लाखों रुपए खर्च कर चुके हैं और बटकाखापा बिजली विभाग अपनी मनमानी पर उतारू है एवं बिजली नहीं मिलने के कारण किसान कर्ज से परेशान है जिस से पर्याप्त बिजली नहीं मिलने के कारण सिंचाई नहीं हो पा रही है समस्त किसानों ने प्रशासन और बिजली विभाग को दी चेतावनी कहा अगर जल्द से जल्द हमारी समस्या का समाधान नहीं होता है तो आगामी समय में बटकाखापा स्टैंड और बिजली विभाग ऑफिस के होगा चक्का जाम उग्र आंदोलन जिसका जिम्मेदार होगा बिजली विभाग और प्रशासन,,,।